राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह की नोएडा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी?

राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह की नोएडा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी?

नोएडा : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह राजनीति में उतरने का मन बना रही हैं। उनके यूपी की नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। शालिनी सिंह कवियित्री हैं। उन्होंने हाल ही में एक किताब भी लिखी है। वह भी अपने पिता और भाइयों की तरह राजनीति में किस्मत अजमाना चाह रही हैं।

आपको बता दें कि शालिनी सिंह जिस नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं। उस सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह दो बार से विधायक हैं। अब यहीं पर पेंच फंस सकता है। पंकज सिंह भाजपा से विधायक हैं और शालिनी सिंह के परिवार में दोनों भाई एक सांसद और दूसरा भाजपा से विधायक है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में अगर शालिनी सिंह नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं तो यहां एक अलग स्थिति बन सकती है। फिलहाल, अभी तो यह देखना है कि क्या शालिनी सिंह राजनीति के मैदान में उतरेंगी।

शालिनी सिंह ने ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक इंटरव्यू में कई पहलूओं पर अपने विचार रखें। उन्होंने करण भूषण के चुनाव पर बात की। इसके बाद अपने चुनाव लड़ने के बारें में भी बात की। जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह नोएडा से चुनाव लड़ेंगी। तो इस पर वह कहती हैं कि अभी ऐसा कुछ मन नहीं बनाया है लेकिन अगर परिस्थितियां बनी तो मना भी नहीं किया है।

शूटिंग को बताया डिस्प्लिन

शालिनी सिंह से सवाल पूछा गया कि आप गन कल्चर को बहुत प्रमोट करती हैं। तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हां उन्हें गन कल्चर पसंद है लेकिन वह हवाबाजी के लिए नहीं…अनुशासन के लिए। क्योंकि शूटिंग आपको अनुशासन सिखाती है।

अखिलेश यादव को लेकर दिया यह जवाब

शालिनी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के परिवार से हमारा जुड़ाव रहा है। मुलायम सिंह कुश्ती प्रेमी थे और मेरे पिता भी कुश्ती से काफी लगाव रखते हैं। तो हमारा यह लगाव या जुड़ाव जो भी है वह पार्टी से अलग व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी अखिलेश यादव को काफी प्यार करते हैं। पापा का दंगल से काफी प्यार रहा है। वह हमेशा से दंगल करवाते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *