BPSC मुख्य परीक्षा आज से शुरू:पटना में 22 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1298 पदों पर होगी भर्ती

BPSC मुख्य परीक्षा आज से शुरू:पटना में 22 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1298 पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही है— पहली पाली: सामान्य हिन्दी (सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक) दूसरी पाली: निबंध पत्र (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) BPSC मेंस एग्जाम का पूरा शेड्यूल देखिए 27 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) – सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 28 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) – सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 29 अप्रैल: ऐच्छिक विषय – सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 30 अप्रैल: वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय – सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक इन पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर बहाली की जाएगी, जिनमें प्रमुख हैं— 100 सीनियर डिप्टी कलेक्टर 14 डीएसपी 79 वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) 459 प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 502 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी
सहित अन्य पद शामिल हैं। 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए आयोग और जिला प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है। सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए विशेष टीम के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। कड़ाई से जांच के बाद मिलेगी एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बैन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ाई से जांच की जा रही है। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। प्रशासन भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा समेत कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही है— पहली पाली: सामान्य हिन्दी (सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक) दूसरी पाली: निबंध पत्र (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) BPSC मेंस एग्जाम का पूरा शेड्यूल देखिए 27 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) – सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 28 अप्रैल: सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) – सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 29 अप्रैल: ऐच्छिक विषय – सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 30 अप्रैल: वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय – सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक इन पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर बहाली की जाएगी, जिनमें प्रमुख हैं— 100 सीनियर डिप्टी कलेक्टर 14 डीएसपी 79 वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) 459 प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 502 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी
सहित अन्य पद शामिल हैं। 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए आयोग और जिला प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है। सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए विशेष टीम के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। कड़ाई से जांच के बाद मिलेगी एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बैन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ाई से जांच की जा रही है। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। प्रशासन भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *