पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित मछली गली इलाके में एक छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा पर चाकू से हमला भी किया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। घायल छात्रा बदहवास हालत में इलाज कराने IGIMS पहुंची, जहां से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
IGIMS में नौकरी के दौरान हुई थी पहचान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान मधेपुरा निवासी मनीष यादव से हुई थी। दोनों आईजीआईएमएस में डेटा ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे। छात्रा बिहार SSC की तैयारी करती है और पढ़ाई के लिए उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह कदमकुआं इलाके के एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर पहले भी कई बार उसके साथ संबंध बना चुका था। हाल के दिनों में वह शादी की बात को लेकर दबाव बना रही थी। मुलाकात के बहाने कमरे पर बुलाया पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को आरोपी ने उसे शास्त्रीनगर के मछली गली स्थित अपने किराये के कमरे पर बुलाया। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। छात्रा ने संबंध बनाने से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी ने चाकू के बल पर जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी छात्रा पर रातभर रुकने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलकर हॉस्टल जाने की बात कहती रही। आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के मछली गली स्थित रेंट वाले किराए के फ्लैट पर पहुंची, लेकिन वह वहां से फरार मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार को IGIMS में ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अनाथ है पीड़िता जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पटना में रहकर एक निजी नर्सिंग होम में पार्ट टाइम नौकरी करती है। उसी से वह अपनी पढ़ाई और रहने खाने का खर्च वगैरह चलाती है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित मछली गली इलाके में एक छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा पर चाकू से हमला भी किया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। घायल छात्रा बदहवास हालत में इलाज कराने IGIMS पहुंची, जहां से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
IGIMS में नौकरी के दौरान हुई थी पहचान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान मधेपुरा निवासी मनीष यादव से हुई थी। दोनों आईजीआईएमएस में डेटा ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे। छात्रा बिहार SSC की तैयारी करती है और पढ़ाई के लिए उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह कदमकुआं इलाके के एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रही थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर पहले भी कई बार उसके साथ संबंध बना चुका था। हाल के दिनों में वह शादी की बात को लेकर दबाव बना रही थी। मुलाकात के बहाने कमरे पर बुलाया पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को आरोपी ने उसे शास्त्रीनगर के मछली गली स्थित अपने किराये के कमरे पर बुलाया। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। छात्रा ने संबंध बनाने से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी ने चाकू के बल पर जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी छात्रा पर रातभर रुकने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकलकर हॉस्टल जाने की बात कहती रही। आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के मछली गली स्थित रेंट वाले किराए के फ्लैट पर पहुंची, लेकिन वह वहां से फरार मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार को IGIMS में ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अनाथ है पीड़िता जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पटना में रहकर एक निजी नर्सिंग होम में पार्ट टाइम नौकरी करती है। उसी से वह अपनी पढ़ाई और रहने खाने का खर्च वगैरह चलाती है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


