भागलपुर में गर्लफ्रेंड के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ा बॉयफ्रेंड:पश्चिम बंगाल की लड़की से अफेयर, दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज; 7 घंटे बाद नीचे उतरा

भागलपुर में गर्लफ्रेंड के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ा बॉयफ्रेंड:पश्चिम बंगाल की लड़की से अफेयर, दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज; 7 घंटे बाद नीचे उतरा

भागलपुर में प्रेमिका के लिए एक युवक हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सुबह से दोपहर तक तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बहला-फुसलाकर नीचे उतारा गया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे अरुण कुमार (22) टावर पर चढ़ा था। पूर्णिया का रहने वाला है। सुल्तानगंज में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है। उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। जिसके चलते नाराज था। मौके पर बार-बार प्रेमिका को बुलाने का मांग कर रहा था। गर्लफ्रेंड की बुलाने की मांग कर रहा था स्थानीय निवासी मनीष कुमार यादव ने बताया कि किसी काम से बाहर जा रहा था। सिमनंदनपुर, मिर्जा चौकी फोर लेन रोड के पास हाई-टेंशन टावर पर एक युवक नजर आया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। काफी देर तक टावर पर बैठा रहा। नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक को नीचे उतरने के लिए बोला गया, लेकिन वो किसी को सुनने के लिए तैयार नहीं था। कह रहा था कि मेरी गर्लफ्रेंड को बुला दो, उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह नीचे उतरा। युवक से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी है। प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा था भागलपुर में दो दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक में प्रेमिका से शादी की जिद पर एक युवक टावर पर चढ़ा था। करीब 6 घंटे तक टावर पर रहा, काफी समझाने के बाद नीचे उतरा था। बिहार में 43 दिनों में 12 वां मामला‎ 06 मार्च: गोपालगंज के ‎बनकटा जागीरदारी गांव में‎ युवती प्रेमी की रिहाई के लिए‎ टावर पर चढ़ गई।‎ 16 मार्च: वैशाली जिले के‎ बिदुपुर में एक युवक प्रेमिका से‎ शादी रचाने करने की जिद में टावर‎ पर चढ़ गया था।‎ 01 अप्रैल: मुजफ्फरपुर‎ जंक्शन के पास युवक टावर पर‎ चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाने‎ की मांग करने लगा।‎ 06 अप्रैल: पूर्वी चंपारण के ‎पशुरामपुर गांव में एक युवती ने ‎प्रेमी के शादी से इनकार करने‎ पर टावर पर चढ़ गई।‎ 06 अप्रैल: महनार के स्टेशन‎‎ रोड में एक युवती बिजली टावर‎ पर चढ़ गई। प्रेमी से शादी की‎ जिद कर रही थी।‎ 07 अप्रैल: वैशाली जिले के ‎माधोपुर गजपति गांव में साली‎ से शादी रचाने की जिद में एक ‎युवक टावर पर चढ़ गया।‎ 08 अप्रैल: गगौर थाना क्षेत्र में ‎एक युवक टावर पर चढ़ गया‎, क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उसका ‎नंबर ब्लॉक कर दिया था।‎ 08 अप्रैल: समस्तीपुर के‎ ररियाही में युवक मोबाइल‎ टावर‎ पर चढ़ गया।‎ विधायक‎ रणविजय साहू के समझाने पर ‎नीचे उतरा।‎ 14 अप्रैल: सीवान में दो ‎चचेरी बहनें टावर पर चढ़ गईं। ‎शादी की जिद कर रही थीं।‎ 14 अप्रैल: भोजपुर के चांदी ‎थाने के बहियारा में एक किशोरी ‎मोबाइल टावर पर चढ़ गई।‎ 16 अप्रैल: भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी नहीं कराने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 19 अप्रैल: भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक। भागलपुर में प्रेमिका के लिए एक युवक हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सुबह से दोपहर तक तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बहला-फुसलाकर नीचे उतारा गया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे अरुण कुमार (22) टावर पर चढ़ा था। पूर्णिया का रहने वाला है। सुल्तानगंज में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है। उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। जिसके चलते नाराज था। मौके पर बार-बार प्रेमिका को बुलाने का मांग कर रहा था। गर्लफ्रेंड की बुलाने की मांग कर रहा था स्थानीय निवासी मनीष कुमार यादव ने बताया कि किसी काम से बाहर जा रहा था। सिमनंदनपुर, मिर्जा चौकी फोर लेन रोड के पास हाई-टेंशन टावर पर एक युवक नजर आया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। काफी देर तक टावर पर बैठा रहा। नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवक को नीचे उतरने के लिए बोला गया, लेकिन वो किसी को सुनने के लिए तैयार नहीं था। कह रहा था कि मेरी गर्लफ्रेंड को बुला दो, उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह नीचे उतरा। युवक से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी है। प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा था भागलपुर में दो दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक में प्रेमिका से शादी की जिद पर एक युवक टावर पर चढ़ा था। करीब 6 घंटे तक टावर पर रहा, काफी समझाने के बाद नीचे उतरा था। बिहार में 43 दिनों में 12 वां मामला‎ 06 मार्च: गोपालगंज के ‎बनकटा जागीरदारी गांव में‎ युवती प्रेमी की रिहाई के लिए‎ टावर पर चढ़ गई।‎ 16 मार्च: वैशाली जिले के‎ बिदुपुर में एक युवक प्रेमिका से‎ शादी रचाने करने की जिद में टावर‎ पर चढ़ गया था।‎ 01 अप्रैल: मुजफ्फरपुर‎ जंक्शन के पास युवक टावर पर‎ चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाने‎ की मांग करने लगा।‎ 06 अप्रैल: पूर्वी चंपारण के ‎पशुरामपुर गांव में एक युवती ने ‎प्रेमी के शादी से इनकार करने‎ पर टावर पर चढ़ गई।‎ 06 अप्रैल: महनार के स्टेशन‎‎ रोड में एक युवती बिजली टावर‎ पर चढ़ गई। प्रेमी से शादी की‎ जिद कर रही थी।‎ 07 अप्रैल: वैशाली जिले के ‎माधोपुर गजपति गांव में साली‎ से शादी रचाने की जिद में एक ‎युवक टावर पर चढ़ गया।‎ 08 अप्रैल: गगौर थाना क्षेत्र में ‎एक युवक टावर पर चढ़ गया‎, क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उसका ‎नंबर ब्लॉक कर दिया था।‎ 08 अप्रैल: समस्तीपुर के‎ ररियाही में युवक मोबाइल‎ टावर‎ पर चढ़ गया।‎ विधायक‎ रणविजय साहू के समझाने पर ‎नीचे उतरा।‎ 14 अप्रैल: सीवान में दो ‎चचेरी बहनें टावर पर चढ़ गईं। ‎शादी की जिद कर रही थीं।‎ 14 अप्रैल: भोजपुर के चांदी ‎थाने के बहियारा में एक किशोरी ‎मोबाइल टावर पर चढ़ गई।‎ 16 अप्रैल: भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी नहीं कराने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 19 अप्रैल: भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *