Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?
इस समय मार्च महीने में रिलीज हुई धुरंधर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अप्रैल में अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आमतौर पर पिछले 2 महीने में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन उन्हें खासा रिस्पॉन्स मिला नहीं। अब मई के महीना काफी शानदार होने वाला है, क्योंकि इस महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाला है, एक नहीं बल्की कई धांसू फिल्मे दस्तक देने वाली हैं। 
थियेटर्स में ‘चांद मेरा दिल’ से लेकर ‘पति पत्नी और वो दो’ तक, मई के महीने में कई जबरदस्त मूवीज रिलीज होने वाली हैं,  इन फिल्मों इंतजार का फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।
मई रिलीज होने वाली फिल्में
‘पति पत्नी और वो दो’
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म  ‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्म का ट्रेलर शनिवार को लॉन्च हो चुका है।  फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और इसमें आयुष्मान तीन एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म, साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। इस मूवी में आयुष्मान शादीशुदा हैं, लेकिन बाहर रोमांस की तलाश में रहते हैं, इसी सफल में ऑडियंस को लाफ्टर का डबल डोज मिलेगा। यह फिल्म 15 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिजील होगी।
‘चांद मेरा दिल’
धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘चांद मेरा दिल’। अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ लंबे समय से बज में है। कुछ हफ्ते पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसको दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर में अनन्या और लक्ष्य की कपल केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है और दोनों के बीच किसिंग सीन्स भी नजर आए। इसमें कॉलेज रोमांस से शुरु होकर अनन्या और लक्ष्य की स्टोरी कैसे ट्रैजिक टर्न तक पहुंचकी है, यह देखने के लिए आप थिएटर्स जा सकते हैं। 
‘है जवानी तो इश्क होना है’
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ मई में रिलीज के लिए तैयार है। कुछ समय पहले मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म 22 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म वरुण धवन दो एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि इसके फर्स्ट लुक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वरुण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आउंगा’ और करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से टकराने वाली है।
‘आखिरी सवाल’
संजय दत्त स्टारर फिल्म  ‘आखिरी सवाल’ मई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दरअसल, इस फिल्म की कहानी 6 दिसंबर 1992 को, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस वाले दिन अयोध्या में क्या हुआ था, उस पर आधारित है। इतिहास से संबंधित इस कहानी के लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी है और इस तरह के मुद्दे पर बनीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या असर दिखाएंगी, ये जानने के लिए 8 मई तक इंतजार करना पड़ेगा।
‘राजा शिवाजी’
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ फिल्म हालिए में थिएटर्स में रिलीज हुई है। 1 मई को रिलीज हुई फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है और इसे लेकर भी लंबे समय से बज है। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ‘राजा शिवाजी’ में रितेश के अलावा संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, दो दिन में अभी तक फिल्म ने 21.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *