बुलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, ढाबा संचालक की मौत:आरोपी गिरफ्तार, दोस्त बोले-ढाबे के लिए जरूरी सामान लेकर वापस आ रहे थे

बुलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, ढाबा संचालक की मौत:आरोपी गिरफ्तार, दोस्त बोले-ढाबे के लिए जरूरी सामान लेकर वापस आ रहे थे

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में ढाबा संचालक रिंकु डहरवाल (43) की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक बुलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रिंकु डहरवाल गर्रा स्थित नीलामी काष्ठागार डिपो के सामने डहरवाल ढाबा संचालित करते थे। शुक्रवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वे ढाबे के लिए सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बुलेरो वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। परिजनों और परिचितों ने कार्रवाई की मांग की हादसे के बाद रिंकु डहरवाल के परिजन और परिचित कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मृतक के मित्र मुकेश मंडलेकर ने बताया कि रिंकु अपने ढाबे के लिए जरूरी सामान लेकर वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वाहन जब्त, चालक का मेडिकल परीक्षण पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बुलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रिंकु डहरवाल के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *