पटना कॉलेज घाट से मिली अज्ञात शख्स की बॉडी:अब तक नहीं हो पाई है पहचान, पहचान करने की कोशिश में जुटी पुलिस

पटना कॉलेज घाट से मिली अज्ञात शख्स की बॉडी:अब तक नहीं हो पाई है पहचान, पहचान करने की कोशिश में जुटी पुलिस

पटना कॉलेज घाट के पास एक अज्ञात शख्स की बॉडी बरामद की गई है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। शख्स की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। गले में माला और हाफ टी-शर्ट पहने हैं। फिलहाल पटना यूनिवर्सिटी स्थित TOP पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही हुलिया के आधार पर शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के संबंधित थानों में भी पीरबहोर थाने की ओर से शख्स की तस्वीर भेजी गई है। ताकि अगर किसी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हो तो इसे पहचान हो सके। कॉलेज घाट पर मिली बॉडी पीरबोहर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, रविवार की शाम कॉलेज घाट पर कुछ छात्रों ने गंगा नदी में एक बॉडी तैरते देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बॉडी को पानी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान पॉकेट वगैरह से पहचान से संबंधित कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। इसलिए शख्स की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव की पहचान का कोशिश जारी पीरबोहर थानेदार के मुताबिक, ‘पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेज कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल UD केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी ने इस तरीके की घटना के बारे में थाने पर आवेदन नहीं दिया है।’ पोस्टमार्टम की बाद ही क्लियर होगी स्थिति पुलिस के मुताबिक शव की पहचान होने के बाद परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा। प्रथम दृष्टि बॉडी गंगा नदी से मिली है, तो ऐसे में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पटना कॉलेज घाट के पास एक अज्ञात शख्स की बॉडी बरामद की गई है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। शख्स की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। गले में माला और हाफ टी-शर्ट पहने हैं। फिलहाल पटना यूनिवर्सिटी स्थित TOP पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही हुलिया के आधार पर शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के संबंधित थानों में भी पीरबहोर थाने की ओर से शख्स की तस्वीर भेजी गई है। ताकि अगर किसी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हो तो इसे पहचान हो सके। कॉलेज घाट पर मिली बॉडी पीरबोहर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, रविवार की शाम कॉलेज घाट पर कुछ छात्रों ने गंगा नदी में एक बॉडी तैरते देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बॉडी को पानी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान पॉकेट वगैरह से पहचान से संबंधित कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। इसलिए शख्स की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव की पहचान का कोशिश जारी पीरबोहर थानेदार के मुताबिक, ‘पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेज कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल UD केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी ने इस तरीके की घटना के बारे में थाने पर आवेदन नहीं दिया है।’ पोस्टमार्टम की बाद ही क्लियर होगी स्थिति पुलिस के मुताबिक शव की पहचान होने के बाद परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा। प्रथम दृष्टि बॉडी गंगा नदी से मिली है, तो ऐसे में डूबने की आशंका जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *