भोजपुर जिले के महुली गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर डूबे छोटे भाई का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। मुंडन संस्कार के दौरान दो भाई पानी में डूब गए थे। घटना से कुछ समय बाद पहले का शव मिला था। मृतक सोनू यादव(17) सिन्हा थाना क्षेत्र के चंदा गांव वार्ड नंबर-1 का रहने वाला था। पिता सुदर्शन यादव ने बताया कि सोनू के चचेरी बहन खुशी कुमारी की इसी माह शादी है। 21 मई को तिलक और 25 मई को बरात आने वाली है। जिसको लेकर दोनों भाई अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले ओडिशा से अपने गांव आए थे। इसी बीच उसके चचेरे भाई प्रकाश यादव के बेटे कल्लू का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम बन गया। उसी में भाग लेने के लिए परिवार के सभी सदस्य महुली गंगा घाट गए थे। वहां नहाने के दौरान धनु और सोनू गंगा में डूब गए थे। दूसरे दिन सोनू का शव मिला एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर धनु का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि सोनू को कुछ पता नहीं चल पाया था। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद शव बरामद हुआ।
शादी की खुशियां मातम में बदली जहां एक तरफ परिवार के लोग उसकी चचेरी बहन खुशी कुमारी की शादी और भतीजे कल्लू के मुंडन संस्कार को लेकर खुशियां मना रहे थे। घरो में ढोल और शहनाइयां बज रही थी। देखते ही देखे उस घर में शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घर में रोने-धोने और चीखने- चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। बहन की घर से डोली उठने से पहले ही दो चचेरे भाइयों की अर्थी उठ गई। भोजपुर जिले के महुली गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर डूबे छोटे भाई का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। मुंडन संस्कार के दौरान दो भाई पानी में डूब गए थे। घटना से कुछ समय बाद पहले का शव मिला था। मृतक सोनू यादव(17) सिन्हा थाना क्षेत्र के चंदा गांव वार्ड नंबर-1 का रहने वाला था। पिता सुदर्शन यादव ने बताया कि सोनू के चचेरी बहन खुशी कुमारी की इसी माह शादी है। 21 मई को तिलक और 25 मई को बरात आने वाली है। जिसको लेकर दोनों भाई अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले ओडिशा से अपने गांव आए थे। इसी बीच उसके चचेरे भाई प्रकाश यादव के बेटे कल्लू का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम बन गया। उसी में भाग लेने के लिए परिवार के सभी सदस्य महुली गंगा घाट गए थे। वहां नहाने के दौरान धनु और सोनू गंगा में डूब गए थे। दूसरे दिन सोनू का शव मिला एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर धनु का शव बरामद कर लिया गया था। जबकि सोनू को कुछ पता नहीं चल पाया था। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद शव बरामद हुआ।
शादी की खुशियां मातम में बदली जहां एक तरफ परिवार के लोग उसकी चचेरी बहन खुशी कुमारी की शादी और भतीजे कल्लू के मुंडन संस्कार को लेकर खुशियां मना रहे थे। घरो में ढोल और शहनाइयां बज रही थी। देखते ही देखे उस घर में शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घर में रोने-धोने और चीखने- चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। बहन की घर से डोली उठने से पहले ही दो चचेरे भाइयों की अर्थी उठ गई।


