गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़:सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने की छापेमारी, 78 सिलेंडर जब्त किए

गुरुग्राम में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़:सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने की छापेमारी, 78 सिलेंडर जब्त किए

गुरुग्राम में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को धनकोट गांव के पास एक संदिग्ध वाहन पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए गए। यह कार्रवाई बीकानेर मिष्ठान भंडार के समीप खड़ी एक गाड़ी पर की गई। जांच में सामने आया कि वाहन ड्राइवर आसिफ और उसका सहयोगी सानू, वाउचर में दर्ज संख्या से अधिक सिलेंडर ले जाकर उनकी कालाबाजारी कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा वाहन की गहन तलाशी लेने पर कुल 78 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 41 भरे हुए कॉमर्शियल (19 किलोग्राम), 25 भरे हुए कॉमर्शियल (5 किलोग्राम) और 12 भरे हुए घरेलू (14 किलोग्राम) सिलेंडर शामिल हैं। छापेमारी के बाद सभी बरामद सिलेंडरों को स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ गुरुग्राम के थाना राजेंद्र पार्क में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को राहत पहुंचाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *