भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आगामी किसान महाकुंभ और किसान चिंतन शिविर की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित भाकियू जिला कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने गांव-गांव चलाए जा रहे किसान संवाद अभियान की समीक्षा की और 16, 17 व 18 जून को प्रस्तावित किसान महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान और सतीश पुंडीर, साथ ही प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने बताया कि पिछले पखवाड़े में ब्लॉक स्तर पर गांवों में किसान संवाद पंचायतें आयोजित की गईं। इन पंचायतों में किसानों की समस्याओं, बिजली संकट, गन्ना भुगतान, खेती की लागत और सरकारी नीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जून में आयोजित होने वाला किसान महाकुंभ केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं होगा। यह किसानों की समस्याओं पर विचार करने और भविष्य की रणनीति तय करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को महाकुंभ से जोड़ें और कार्यक्रम में उनकी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, रुचिन चौधरी, मंडल महासचिव नितिन राठी, तहसील अध्यक्ष देव अहलावत, संजीव पंवार, ललित त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मलिक, संजय त्यागी, योगेश बालियान, जितेंद्र बालियान, अनुज राठी, सत्येंद्र चौहान, सुधीर सहरावत, जिला महासचिव अनुपम देओल, मुनाजिर पहलवान, हरिओम त्यागी, बिट्टू प्रधान, मनीष प्रधान, अनुज बालियान, जिला प्रचार मंत्री मोहब्बत अली और जिला महासचिव पप्पू त्यागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार ने किया।


