भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों जालंधर पहुंचे:बीजेपी नेतओं ने किया स्वागत,निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगा 2027 का मिशन किया तय

भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों जालंधर पहुंचे:बीजेपी नेतओं ने किया स्वागत,निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगा 2027 का मिशन किया तय

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में एक बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। भाजपा ने सुनील जाखड़ की जगह वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिम्मेदारी संभालते ही ढिल्लों ने हालिया निकाय चुनावों के नतीजों पर सवाल उठाते हुए मतगणना में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी नई भूमिका में जालंधर पहुंचे ढिल्लों का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन विरोधियों को चौंका देगा। सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को कमान पार्टी आलाकमान ने सुनील जाखड़ को हटाकर केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा की नई कमान सौंपी है। केवल सिंह ढिल्लों की यह नियुक्ति इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि वे पंजाब भाजपा के इतिहास में पहले ‘जट्ट सिख’ प्रदेश प्रधान बने हैं। इस फैसले को पंजाब के ग्रामीण और सिख मतदाताओं के बीच भाजपा का आधार मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। जालंधर पहुंचे नए अध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों पद संभालने के बाद आज जालंधर पहुंचे। यहाँ वे पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर गए। इस मौके पर मनोरंजन कालिया और भाजपा के अन्य वरिष्ठ स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढिल्लों का बेहद गर्मजोशी और भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं में नया जोश देखने को मिला। निकाय चुनाव के नतीजों पर उठाए सवाल जालंधर दौरे के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इन चुनावों की मतगणना (काउंटिंग) के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और गड़बड़ियां की गई हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सत्तापक्ष को घेरा। विपक्ष के आरोपों पर भाजपा के पुराने रुख से तुलना दिलचस्प बात यह है कि इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आमतौर पर जब अन्य राज्यों में चुनावी नतीजों को लेकर विपक्षी दल धांधली का रोना रोते थे, तब भाजपा नेता यह कहकर पलटवार करते थे कि सब कुछ विपक्षी नेताओं के सामने और पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है। लेकिन अब पंजाब में खुद भाजपा के नए मुखिया ही निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर धांधली के आरोप लगा रहे हैं। ‘पंजाब में खिलेगा कमल नए प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि अब उनका पूरा ध्यान और फोकस आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अगली सरकार बनाने और ‘कमल खिलाने’ के लिए वे पंजाब में समाज के सभी वर्गों और सभी नेताओं को एक साथ लेकर चलेंगे। पार्टी में एकजुटता उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विरोधियों को ढिल्लों की दो टूक चुनौती विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों पर निशाना साधते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि अगली बार भाजपा पंजाब में महज एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन इतना शानदार और ऐतिहासिक होगा कि इसे देखकर विरोधी दल पूरी तरह चौंक जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *