सुशील मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर जुटे भाजपा के दिग्गज:मुजफ्फरपुर में संजय सरावगी बोले- विकसित बिहार के निर्माण में उनका योगदान यादगार

सुशील मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर जुटे भाजपा के दिग्गज:मुजफ्फरपुर में संजय सरावगी बोले- विकसित बिहार के निर्माण में उनका योगदान यादगार

मुजफ्फरपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रामकृपाल यादव, मंत्री रमा निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम भीमसरिया और संस्था के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार के विकास में दिए गए योगदान को याद किया कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक जीवन, उनके सरल व्यक्तित्व और बिहार के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुशील मोदी एक कुशल प्रशासक, सौम्य स्वभाव के नेता और जनहित के मुद्दों के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले राजनेता थे। उन्होंने बिहार में वित्तीय सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रक्तदान और नेत्रदान शिविर का भी आयोजन किया गया। आधुनिक बिहार के निर्माता थे सुशील मोदी- संजय सरावगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर उनका विजन बेहद स्पष्ट था और उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ आज पूरे राज्य को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को आधुनिक बिहार के निर्माताओं में गिना जाता है। जीएसटी लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी और वे जीएसटी काउंसिल के सक्रिय सदस्य भी रहे। उनके प्रयासों के बाद ही देशभर में एक समान कर व्यवस्था लागू हो सकी। संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी और संगठन के प्रति उनका समर्पण आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुजफ्फरपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रामकृपाल यादव, मंत्री रमा निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम भीमसरिया और संस्था के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार के विकास में दिए गए योगदान को याद किया कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक जीवन, उनके सरल व्यक्तित्व और बिहार के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सुशील मोदी एक कुशल प्रशासक, सौम्य स्वभाव के नेता और जनहित के मुद्दों के प्रति हमेशा समर्पित रहने वाले राजनेता थे। उन्होंने बिहार में वित्तीय सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रक्तदान और नेत्रदान शिविर का भी आयोजन किया गया। आधुनिक बिहार के निर्माता थे सुशील मोदी- संजय सरावगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर उनका विजन बेहद स्पष्ट था और उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ आज पूरे राज्य को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को आधुनिक बिहार के निर्माताओं में गिना जाता है। जीएसटी लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी और वे जीएसटी काउंसिल के सक्रिय सदस्य भी रहे। उनके प्रयासों के बाद ही देशभर में एक समान कर व्यवस्था लागू हो सकी। संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी और संगठन के प्रति उनका समर्पण आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *