पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से सरकारी बंगला खाली नहीं किए जाने को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान दिया है। नीरज कुमार ने तीखे लहजे में कहा कि बिहार में अब कानून का राज है, और हर हाल में बंगला खाली करना ही होगा। नीरज कुमार ने लालू परिवार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी यह जंगलराज नहीं, कानून का राज है और बिहार में एनडीए की सरकार है। जब इलाज कराना होता है, तो यह परिवार सिंगापुर जाता है। पोते का जन्मदिन मनाना हो, तो दिल्ली और नोएडा भागते हैं। लेकिन लूटने की बारी आती है, तो इन्हें बिहार में रहना होता है। नीरज कुमार बोले- बंगला खाली करना ही पड़ेगा नीरज कुमार ने पूछा कि आखिर उस बंगले में ऐसा क्या है, जिससे उन्हें इतना मोह है। आखिर आपने उस बंगले में ऐसा क्या छिपा कर रखा है। बंगला तो आपको किसी भी कीमत पर खाली करना ही पड़ेगा। अगर आपने बिहार की जनता की लूट का खजाना उस बंगले में छिपा रखा है, तो यह बात मान कर चलिए कि बिहार की पुलिस उसे भी ढूंढ निकालेगी। लालू परिवार पर पुराना इतिहास दोहराने का आरोप लगाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि इस परिवार की कानून तोड़ने की पुरानी परंपरा रही है। राबड़ी देवी खुद बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें खुद आगे आकर कानून का सम्मान करना चाहिए और आदर्श पेश करना चाहिए। अब बिहार में किसी की गुंडागर्दी या मनमानी नहीं चलने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से सरकारी बंगला खाली नहीं किए जाने को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान दिया है। नीरज कुमार ने तीखे लहजे में कहा कि बिहार में अब कानून का राज है, और हर हाल में बंगला खाली करना ही होगा। नीरज कुमार ने लालू परिवार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी यह जंगलराज नहीं, कानून का राज है और बिहार में एनडीए की सरकार है। जब इलाज कराना होता है, तो यह परिवार सिंगापुर जाता है। पोते का जन्मदिन मनाना हो, तो दिल्ली और नोएडा भागते हैं। लेकिन लूटने की बारी आती है, तो इन्हें बिहार में रहना होता है। नीरज कुमार बोले- बंगला खाली करना ही पड़ेगा नीरज कुमार ने पूछा कि आखिर उस बंगले में ऐसा क्या है, जिससे उन्हें इतना मोह है। आखिर आपने उस बंगले में ऐसा क्या छिपा कर रखा है। बंगला तो आपको किसी भी कीमत पर खाली करना ही पड़ेगा। अगर आपने बिहार की जनता की लूट का खजाना उस बंगले में छिपा रखा है, तो यह बात मान कर चलिए कि बिहार की पुलिस उसे भी ढूंढ निकालेगी। लालू परिवार पर पुराना इतिहास दोहराने का आरोप लगाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि इस परिवार की कानून तोड़ने की पुरानी परंपरा रही है। राबड़ी देवी खुद बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें खुद आगे आकर कानून का सम्मान करना चाहिए और आदर्श पेश करना चाहिए। अब बिहार में किसी की गुंडागर्दी या मनमानी नहीं चलने वाली है।


