BJP विधायक बोले-बदनाम करना चाहते हैं पार्टी के नेता:उज्जैन में सरकारी जमीन की खरीदी पर दी सफाई; कहा- जनसंपर्क वालों की भी इसमें भूमिका

BJP विधायक बोले-बदनाम करना चाहते हैं पार्टी के नेता:उज्जैन में सरकारी जमीन की खरीदी पर दी सफाई; कहा- जनसंपर्क वालों की भी इसमें भूमिका

उज्जैन के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय बड़े नेताओं सहित जनसंपर्क विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि यहां के बड़े राजनीतिक लोग इस तरह के मुद्दे उठाकर अपने विरोधियों को परेशान और बदनाम करना चाहते हैं। प्रदेश में जनसंपर्क देखने वाले लोगों की भी इसमें भूमिका है। उन्होंने इस तरह के समाचार प्लांट किए, ताकि अपनी ही पार्टी के विधायक को परेशान किया जा सके। हालांकि, इससे पार्टी भी बदनाम होती है। वे आत्मघात कर रहे हैं। अपने लोगों को इस तरह परेशान कर बहुत लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। दरअसल, कांग्रेस पार्षद गब्बर राजेंद्र कुंवाल ने EOW और लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 45 हजार वर्ग फीट की सरकारी जमीन 2 मार्च 2026 को 3.82 करोड़ रुपए में खरीदी है। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय और इकबाल सिंह गांधी शामिल हैं। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को निजी बताकर यह सौदा किया गया है। जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, सौदे में शामिल खसरों की कुछ जमीन वर्तमान में महाकाल मंदिर पार्किंग के रूप में उपयोग हो रही है। आरोप है कि यह भूमि पहले सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थी, बाद में इसे निजी खातों में दर्ज कर दिया गया। इसी मामले को लेकर चिंतामणि मालवीय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी और पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक बोले- जमीन को लेकर भ्रम फैलाया भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने इस मामले को लेकर बिना नाम लिए भाजपा के ही शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने तो उनसे रजिस्ट्री करवाई है, जिनके नाम जमीन है। इसमें शासन का सवाल नहीं आता। जमीन को लेकर भ्रम फैलाया गया, जबकि महाकाल मंदिर से जमीन काफी दूर है। पार्किंग की बात है तो जमीन मालिक ने आपत्ति भी ली, लेकिन फिर भी उस पर पार्किंग बना दी गई। बाकी पूरा मामला कोर्ट तय करेगी। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश है। उज्जैन के कुछ बड़े राजनीतिक लोग इस तरह के मुद्दे उठाकर अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान और बदनाम करना चाहते हैं। वे हमें उलझाना चाहते हैं। चिंतामणि मालवीय ने कहा कि प्रदेश में जनसंपर्क देखने वाले लोगों की भी इसमें भूमिका है। उन्होंने इस तरह के समाचार प्लांट किए, जिससे अपनी ही पार्टी के विधायक को परेशान किया जा सके। इससे पार्टी भी बदनाम होती है। वे आत्मघात कर रहे हैं। पार्टी की बदनामी कर रहे हैं। अपने लोगों को इस तरह परेशान कर बहुत लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। सैकड़ों रजिस्ट्रियां हैं, जिनमें अनियमितता हुई भाजपा नेताओं पर ही आरोप लगाने के बाद जब चिंतामणि मालवीय से पूछा गया कि कौन लोग हैं, जो उन्हें परेशान करना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि कौन यह कर रहा है। ऐसी सैकड़ों रजिस्ट्रियां हैं, जिनमें अनियमितताएं हुई हैं। ऐसे सैकड़ों काम उज्जैन में हो रहे हैं। दावा- 500 करोड़ की जमीन संस्था को एक रुपए में दी विधायक ने यह भी दावा किया कि पार्टी के लोग ही षड्यंत्र कर रहे हैं। यह पूरी तरह फेब्रिकेटेड आरोप हैं। अभी तो मैं संतुलित हूं। किस तरह कोठी पैलेस की 500 करोड़ की संपत्ति एक संस्था को एक रुपए में दी गई। कैसे बांगर, बाल भवन और विक्रम कीर्ति मंदिर की 500 करोड़ की जमीन एक संस्था को एक रुपए में दी जा सकती है। यह खबर भी पढ़ें… सरकारी भूमि को निजी बताकर भाजपा विधायक ने खरीदा उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पार्किंग में उपयोग हो रही जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को निजी दिखाकर उसका सौदा किया गया। जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी बताई जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *