भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल पर सपा सांसद का घेराव, कहा- प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन:महिला आरक्षण बिल पर सपा सांसद का घेराव, कहा- प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं

बलिया में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को सपा सांसद के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। नगर विधानसभा की संयोजक संध्या पांडेय के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सपा कार्यालय पर जिला महासचिव बीरबल राम का घेराव किया। यह प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल को लेकर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव और स्थानीय सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सपा कार्यालय पहुंची, जहां यह प्रदर्शन में बदल गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। संध्या पांडेय ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ किसी भी टिप्पणी या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है। सपा कार्यालय के घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सपा से जवाब मांगा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वालों के खिलाफ भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम के अंत में संध्या पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जन आक्रोश रैली नारी शक्ति के स्वाभिमान व सम्मान के लिए आयोजित की गई थी। इस दौरान सुनीता श्रीवास्तव, कृष्णा पांडेय, श्वेता राय, विजयलक्ष्मी सिंह, रूपा सिंह, सुमन सिंह, कंचन सिंह, नीतू सिंह, गीता वर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *