‘राघव चड्ढा को BJP ने खरीदा’ लोगों ने पत्नी परिणीति के पोस्ट पर किए कमेंट, बोले- गद्दार और ढोंगी हैं आपके पति

‘राघव चड्ढा को BJP ने खरीदा’ लोगों ने पत्नी परिणीति के पोस्ट पर किए कमेंट, बोले- गद्दार और ढोंगी हैं आपके पति

Raghav Chadha Join BJP: कुछ समय पहले एक खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के ‘डिप्टी लीडर’ के पद से हटाया था। इसके बाद खूब दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ी। राघव पर पार्टी के लोगों ने कई इल्जाम लगाए, लेकिन उस समय उन्होंने ज्यादा कुछ कहना ही बेहतर समझा। वहीं, जिस समय राघव की छुट्टी आप पार्टी की की थी तब ही लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि वह BJP जॉइन करेंगे और अब हुआ भी यही। बीते दिन यानी शुक्रवार को राघव चड्ढा ने अनाउंस किया की वह BJP में शामिल हो गए है। इसके बाद क्या था मोदी जी के भक्त खुश हो गए तो वहीं उन्हें गलत कहने वालों कमेंट करने शुरू कर दिए।

परिणीति चोपड़ा के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट (Raghav Chadha Join BJP)

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के बीजेपी में शामिल होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लोगों को लगा था कि वह इस खबर पर कोई तो पोस्ट करेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। परिणीति ने एक इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी नई पारी की अनाउंसमेंट की। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है “परिणीति चोपड़ा नए और अनोखे App की एम्बेसडर बन गई हैं… यह App पेरेंट्स के लिए है।” फिर क्या था लोगों ने इसी पर अपनी राय देना शुरू कर दिया।

Raghav Chadha news

राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने पर भड़के लोग (Raghav Chadha Join BJP People Got Angry)

सोशल मीडिया पर लोगों ने राघव पर अपना गुस्सा निकाला। लोग लगातार आरोप लगा रहे हैं कि राघव को बीजेपी ने खरीदा है। एक यूजर ने लिखा, “कितने में बिका आपका पति?” दूसरे ने लिखा, “आपका पति गद्दार निकला।” तीसरे ने लिखा, “राजनेताओं पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।” चौथे ने लिखा, ठकितने रुपये किलो में खरीदा है बीजेपी वालों ने आपके पति को? एक अन्य ने लिखा, “परिणीति जी मिस्टर चड्ढा को समझाओं थोड़ा। ऐसी भी क्या मजबूरी रही होगी, जो मोदी पार्टी के जाल में फंस गए?” एक ने गुस्सा करते हुए लिखा, “जो चले थे बंद करने तवायफों के कोठे, सिक्कों की खनक सुनकर खुद मुजरा कर बैठे।”

Raghav Chadha news

राघव के बाद अशोक मित्तल बने है राज्यसभा के डिप्टी लीडर (Raghav Chadha news)

बता दें, जब राघव चड्ढा को डिप्टी स्पीकर पद से हटाया गया था तो उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब राघव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “खामोश करवाया गया हूं… हारा नहीं हूं।” इस पोस्ट को परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर भी किया था। वीडियो में राघव ने मिडिल क्लास टैक्स, बैंकिंग पेनाल्टी, मिलावट, प्रदूषण, पेपर लीक और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर बात की थी।

Raghav Chadha news
Raghav Chadha news

परिणीति ने किया हमेशा पति राघव का सपोर्ट (Parineeti Chopra Support Husband Raghav Chadha)

परिणित चोपड़ा ने इससे पहले भी राघव चड्ढा द्वारा संसद में ‘पैटरनिटी लीव’ पर उठाए गए मुद्दे की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें राघव की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘मेरे प्यारे पति, आज आपने एक एमपी (MP) की तरह नहीं, बल्कि एक पिता की तरह बात की है, जिसे मैं हर रोज देखती हूं। हमने यह बहुत बार डिस्कस किया है कि कैसे हमारे बच्चों को माता-पिता दोनों की मौजूदगी की जरूरत होती है। ऐसे में अब राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होकर कई लोगों को खुश तो कई को नाराज कर दिया है।

Raghav Chadha Join BJP People Got Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *