BJP नेत्री और उनके पति को सड़क पर पटककर पीटा:इंदौर में पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

BJP नेत्री और उनके पति को सड़क पर पटककर पीटा:इंदौर में पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

इंदौर के नंदबाग में बीजेपी नेत्री और उनके पति के साथ मारपीट हो गई। बताया जाता है कि विवाद आपसी कहासुनी के बीच बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम नंदबाग का है। यहां पर वार्ड 16 बूथ की बीजेपी अध्यक्ष रिंकू उर्फ दीक्षा के साथ उनके पड़ोसी विजय, राहुल शर्मा व अन्य ने मारपीट कर दी। दो तस्वीरें देखिए दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद विजय और उसके परिजन ने दीक्षा और उनके पति को सड़क पर पटककर पीटा। हालांकि, घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे का वीडियो बनाते रहे। देर रात दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और मामले में कार्रवाई की। इधर रहवासियों का आरोप है कि बीजेपी नेत्री स्थानीय पार्षद का नाम लेकर आए दिन उनसे बदसलूकी करती हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर उनके बीच हुई मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *