गोंडा जिले में गोंडा-बभनान मार्ग पर छपिया थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहे के पास रविवार तड़के करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। इलाज के लिए अपने 2 दिन के मासूम बच्चे को लेकर जा रहे दिवाकर ओझा की स्कॉर्पियो पर अचानक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसे मासूम, दिवाकर ओझा, उनकी मां और परिवार के अन्य लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों और मासूम को दूसरी गाड़ी से इलाज के लिए अयोध्या भेजा गया। रास्ते में रविवार सुबह करीब 7 बजे 2 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मासूम की हालत पहले से खराब थी और पेड़ गिरने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत पेड़ गिरने के मौके पर नहीं हुई, बल्कि अयोध्या ले जाते समय रास्ते में हुई। पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो में फंसा परिवार रविवार सुबह करीब 5 बजे आजाद नगर चौराहे के पास अचानक विशाल आम का पेड़ स्कॉर्पियो के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से गाड़ी में सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मशक्कत कर पेड़ हटाकर सभी को बाहर निकाला। इलाज के लिए दूसरी गाड़ी से अयोध्या भेजा मासूम की तबीयत पहले से खराब बताई जा रही थी। हादसे के बाद परिवार ने तत्काल दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की और मासूम समेत घायलों को इलाज के लिए अयोध्या रवाना किया। करीब सुबह 7 बजे रास्ते में मासूम की मौत हो गई। दिवाकर ओझा, उनकी मां और परिवार के अन्य घायल सदस्यों का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने पेड़ हटाकर रास्ता खुलवाया हादसे की सूचना पर छपिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने हादसे से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी जुटाई और घटना की जांच शुरू की। बारिश से कमजोर हुआ था पेड़ सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पेड़ कमजोर हो गए थे, इसी वजह से आम का पेड़ गिरने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मासूम और परिवार के लोगों को इलाज के लिए दूसरी गाड़ी से अयोध्या भेजा गया था। अयोध्या ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत हुई है। मौके पर पेड़ गिरने के कारण मासूम की मौत नहीं हुई। फिलहाल छपिया कोतवाली पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। ——————— ये खबरें भी पढ़ें हसीन जहां बोलीं- शमी अपने फायदे के लिए चुनाव लड़ेंगे:मैं अमरोहा के लोगों की सेवा करूंगी, बेटी पूछती है- सबके डैडी हैं, मेरे क्यों नहीं? भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके सामने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- किस पार्टी में जाना है, यह अभी डिसाइड नहीं किया है। पूरा इंटरव्यू पढ़ें

