पशु बचाने के प्रयास में बाइक सवार की मौत:अररिया में नहर मार्ग पर हुआ हादसा, ग्रामीण बोले-वाहन चालकों को बना रहता है खतरा

पशु बचाने के प्रयास में बाइक सवार की मौत:अररिया में नहर मार्ग पर हुआ हादसा, ग्रामीण बोले-वाहन चालकों को बना रहता है खतरा

अररिया में पशु को बचाने के प्रयास में बाइक के असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठकुरा नहर मार्ग की है। मृतक की पहचान सोनु मुखिया के रूप में हुई है। मृतक के पिता विदुर मुखिया ने बताया कि उनका बेटा सोनु घर से निकला था। थोड़ी देर बाद ही रानीगंज के ठकुरा नहर मार्ग से दुर्घटना की सूचना मिली। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक सोनु की मृत्यु हो चुकी थी। पिता ने जानकारी दी कि सोनु पशु को बचाने के क्रम में बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नहर मार्ग पर अक्सर आ जाते है पशु स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर मार्ग पर अक्सर पशु आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। इस बार सोनु मुखिया ने पशु को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। अररिया में पशु को बचाने के प्रयास में बाइक के असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठकुरा नहर मार्ग की है। मृतक की पहचान सोनु मुखिया के रूप में हुई है। मृतक के पिता विदुर मुखिया ने बताया कि उनका बेटा सोनु घर से निकला था। थोड़ी देर बाद ही रानीगंज के ठकुरा नहर मार्ग से दुर्घटना की सूचना मिली। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक सोनु की मृत्यु हो चुकी थी। पिता ने जानकारी दी कि सोनु पशु को बचाने के क्रम में बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नहर मार्ग पर अक्सर आ जाते है पशु स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर मार्ग पर अक्सर पशु आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। इस बार सोनु मुखिया ने पशु को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *