बांका में मवेशी से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत:अस्पताल में इलाज के समय गई जान, दवाई लेकर घर लौट रहे थे

बांका में मवेशी से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत:अस्पताल में इलाज के समय गई जान, दवाई लेकर घर लौट रहे थे

बांका टाउन थाना क्षेत्र के दोमुहान पंचायत अंतर्गत घुटिया गांव के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय आज़ावी यादव की मौत हो गई। उनकी बाइक अचानक एक मवेशी से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। आज़ावी यादव स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के पुत्र थे और पेशे से राजमिस्त्री थे। सोमवार को वे दोमुहान से दवाई लेकर अपने घर लौट रहे थे। घुटिया गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर आए एक मवेशी से टकरा गई। इस टक्कर से वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दुर्घटना के बाद दोमुहान पंचायत के मुखिया के पुत्र ने घायल आज़ावी यादव को अपने वाहन से तत्काल सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश यादव, 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 13 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर बांका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बांका टाउन थाना क्षेत्र के दोमुहान पंचायत अंतर्गत घुटिया गांव के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय आज़ावी यादव की मौत हो गई। उनकी बाइक अचानक एक मवेशी से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। आज़ावी यादव स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के पुत्र थे और पेशे से राजमिस्त्री थे। सोमवार को वे दोमुहान से दवाई लेकर अपने घर लौट रहे थे। घुटिया गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर आए एक मवेशी से टकरा गई। इस टक्कर से वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दुर्घटना के बाद दोमुहान पंचायत के मुखिया के पुत्र ने घायल आज़ावी यादव को अपने वाहन से तत्काल सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश यादव, 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 13 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर बांका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *