नालंदा दौरे पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन:महाविहार और राजगीर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, पूरे क्षेत्र में ‘नो फ्लाइंग जोन’ लागू

नालंदा दौरे पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन:महाविहार और राजगीर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, पूरे क्षेत्र में ‘नो फ्लाइंग जोन’ लागू

बिहार के राज्यपाल बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज नालंदा आ रहे हैं। राज्यपाल के एडीसी मेजर‎ अरशदीप सिंह हंस की ओर से जारी‎ कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल नालंदा विश्वविद्यालय, ‎राजगीर और प्राचीन नालंदा‎ विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का‎ दौरा करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम ‎को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। कार्यक्रम स्थलों से लेकर ‎आवासन स्थल तक सुरक्षा के‎ पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजगीर और‎ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय ‎भग्नावशेष क्षेत्र को अस्थायी रूप ‎से ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर‎दिया गया है। इस आदेश के लागू होने के बाद निर्धारित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत ड्रोन या यूएवी (मानवरहित विमान) का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा घेरे और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है, जो राज्यपाल के दौरे की समाप्ति तक क्षेत्र की निगरानी करेंगे। बिहार के राज्यपाल बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज नालंदा आ रहे हैं। राज्यपाल के एडीसी मेजर‎ अरशदीप सिंह हंस की ओर से जारी‎ कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल नालंदा विश्वविद्यालय, ‎राजगीर और प्राचीन नालंदा‎ विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का‎ दौरा करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम ‎को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। कार्यक्रम स्थलों से लेकर ‎आवासन स्थल तक सुरक्षा के‎ पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजगीर और‎ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय ‎भग्नावशेष क्षेत्र को अस्थायी रूप ‎से ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर‎दिया गया है। इस आदेश के लागू होने के बाद निर्धारित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत ड्रोन या यूएवी (मानवरहित विमान) का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा घेरे और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है, जो राज्यपाल के दौरे की समाप्ति तक क्षेत्र की निगरानी करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *