Bihar Cabinet 2026: सम्राट चौधरी ने रखे अपने पास ताकतवर विभाग, स्वास्थ्य-शिक्षा व फाइनेंस पर किसका कब्जा, LIST

Bihar Cabinet 2026: सम्राट चौधरी ने रखे अपने पास ताकतवर विभाग, स्वास्थ्य-शिक्षा व फाइनेंस पर किसका कब्जा, LIST

बिहार की राजनीति में नया दौर शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज नई कैबिनेट का भी विस्तार हो गया है। गुरुवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सहित 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

अब कौन सा मंत्रालय किसको मिला? इसकी भी पूरी लिस्ट पूरी लिस्ट सामने आ गई है। मुख्यमंत्री खुद कई अहम विभागों को अपने पास रखकर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जबकि सहयोगी मंत्रियों को विकास, कल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री के हाथ में ताकतवर विभाग

सम्राट चौधरी ने खुद के पास जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, होम, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, विजिलेंस, इलेक्शन और सिविल एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इन विभागों से कानून-व्यवस्था, निगरानी और चुनावी प्रक्रिया पर सीधा नियंत्रण रहता है।

उपमुख्यमंत्री और उनके विभाग

विजय कुमार चौधरी को वॉटर रिसोर्सेज और संसदीय कार्य जैसे बड़े विभाग मिले हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव को फाइनेंस और कमर्शियल टैक्स सौंपा गया है, जो बजट और राजस्व के लिए अहम हैं।

स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास पर फोकस

निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और सूचना एवं जन संपर्क, जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग मिला है। शिक्षा क्षेत्र में मिथिलेश तिवारी को शिक्षा और संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा तथा कानून का जिम्मा सौंपा गया।

महिला और पिछड़े वर्गों को साधने की कोशिश

लेशी सिंह को बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, रेमा निषाद को बीसी और ईबीसी वेलफेयर, श्वेता गुप्ता को सोशल वेलफेयर और शैलेश कुमार को एनर्जी विभाग मिला है। श्रेयसी सिंह को इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स का जिम्मा सौंपा गया है।

अन्य अहम जिम्मेदारियां

राम कृपाल यादव को सहकारिता, नितीश मिश्रा को शहरी विकास, आवास और आईटी, दामोदर रावत को परिवहन, अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि, अरुण शंकर प्रसाद को श्रम-युवा एवं कौशल विकास, डॉ संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, रत्नेश सादा को आपदा प्रबंधन, कुमार शैलेंद्र को सड़क निर्माण, केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन, लक्षेंद्र कुमार रौशन को एससी-एसटी वेलफेयर और जमां खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है।

दीपक प्रकाश को पंचायती राज

इसके अलावा, नंदकिशोर राम को डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन, डॉ प्रमोद कुमार को खनन एवं भू-विज्ञान तथा कला एवं संस्कृति, संजय कुमार सिंह को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, संजय कुमार को गन्ना उद्योग और दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *