पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने कैंची घोंपी:पति बोला- लोन लेकर ब्यूटी पार्लर खुलवाया, काम चलने लगा तो बॉयफ्रेंड से कर ली शादी

पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने कैंची घोंपी:पति बोला- लोन लेकर ब्यूटी पार्लर खुलवाया, काम चलने लगा तो बॉयफ्रेंड से कर ली शादी

जमुई में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने बीच बाजार उसे कैंची घोंप दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इधर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। घटना जमुई के यादव मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर की है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। महिला की पहचान बेगूसराय जिले के पन्हास निवासी 30 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। जबकि हमलावर पति नीरज कुमार मोदी केतरू नवादा का रहने वाला है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की 2 तस्वीरें… अब पूरा मामला समझिए… बेगुसराय की रहने वाली ज्योति की शादी जमुई के रहने वाले नीरज कुमार मोदी से साल 2017 में हुई थी। शादी के बाद कुछ सालों तक दोनों में सबकुछ सामान्य रहा। दोनों को एक बच्चे हुए। लॉकडाउन के दौरान पति नीरज की के कामकाज में दिक्कत आने लगी। इसके बाद वह बेरोजगार रहने लगा। इस दौरान पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर खुलवाने की तैयारी करने लगा। उसने लोन लेकर जमुई में पत्नी को यह बिजनेस करवाया। साल 2023 में पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाते हुए एक लड़के के संपर्क में आई। इसके बाद वह लगातार उससे मिलने लगी। एक दिन वह उसे घर पर भी बुला ली, उस दौरान लोगों ने दोनों को मौके पर भी पकड़ा। इसी साल जनवरी महीने में पत्नी ने लड़के से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह नीरज को पूरी तरह छोड़ दिया। घटना के वक्त क्या क्या हुआ…
गुरुवार शाम ज्योति अपने पार्लर में मौजूद थीं, तभी नीरज कुमार मोदी वहां पहुंचा। उसने अचानक कैंची निकाली और ज्योति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपी बार बार कह रहा था, कि सबकुछ किए हम और रहोगी उसके साथ। आरोपी ने महिला की पीठ, सीने और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर नीरज कुमार मोदी वहां से निकलकर सीधे टाउन थाना पहुंच गया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पत्नी बोली- दवा खिलाकर गलत हरकत करता
घटना को लेकर घायल ज्योति का कहना है कि पति नीरज बार-बार मेरे ब्यूटी पार्लर पर आता था और पैसे की मांग करता था। मेरे दुकान से उसका भी घर चलता था। पहले भी पैसे के लिए प्रताड़ित करता रहा है। दवा खिलाकर मेरे साथ गलत हरकत करता था। जिस कारण उसके साथ रहना छोड़ दिया। आज भी वह दुकान पर पहुंचा और मारपीट करने लगा विरोध करने पर कैंची से हमला कर दिया जिसमें मैं घायल हो गई। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जमुई में पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पति ने बीच बाजार उसे कैंची घोंप दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इधर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। घटना जमुई के यादव मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर की है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। महिला की पहचान बेगूसराय जिले के पन्हास निवासी 30 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। जबकि हमलावर पति नीरज कुमार मोदी केतरू नवादा का रहने वाला है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की 2 तस्वीरें… अब पूरा मामला समझिए… बेगुसराय की रहने वाली ज्योति की शादी जमुई के रहने वाले नीरज कुमार मोदी से साल 2017 में हुई थी। शादी के बाद कुछ सालों तक दोनों में सबकुछ सामान्य रहा। दोनों को एक बच्चे हुए। लॉकडाउन के दौरान पति नीरज की के कामकाज में दिक्कत आने लगी। इसके बाद वह बेरोजगार रहने लगा। इस दौरान पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर खुलवाने की तैयारी करने लगा। उसने लोन लेकर जमुई में पत्नी को यह बिजनेस करवाया। साल 2023 में पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाते हुए एक लड़के के संपर्क में आई। इसके बाद वह लगातार उससे मिलने लगी। एक दिन वह उसे घर पर भी बुला ली, उस दौरान लोगों ने दोनों को मौके पर भी पकड़ा। इसी साल जनवरी महीने में पत्नी ने लड़के से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह नीरज को पूरी तरह छोड़ दिया। घटना के वक्त क्या क्या हुआ…
गुरुवार शाम ज्योति अपने पार्लर में मौजूद थीं, तभी नीरज कुमार मोदी वहां पहुंचा। उसने अचानक कैंची निकाली और ज्योति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपी बार बार कह रहा था, कि सबकुछ किए हम और रहोगी उसके साथ। आरोपी ने महिला की पीठ, सीने और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर नीरज कुमार मोदी वहां से निकलकर सीधे टाउन थाना पहुंच गया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पत्नी बोली- दवा खिलाकर गलत हरकत करता
घटना को लेकर घायल ज्योति का कहना है कि पति नीरज बार-बार मेरे ब्यूटी पार्लर पर आता था और पैसे की मांग करता था। मेरे दुकान से उसका भी घर चलता था। पहले भी पैसे के लिए प्रताड़ित करता रहा है। दवा खिलाकर मेरे साथ गलत हरकत करता था। जिस कारण उसके साथ रहना छोड़ दिया। आज भी वह दुकान पर पहुंचा और मारपीट करने लगा विरोध करने पर कैंची से हमला कर दिया जिसमें मैं घायल हो गई। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *