भोपाल के मीनाल रेसिडेंसी स्थित फिनिक्स गैस एजेंसी की जांच में अवैध वसूली का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की माने तो घरों में सिलेंडर की सप्लाई के नाम पर हर महीने 2 लाख रुपए की वसूली की जा रही है। वहीं, सुरक्षा राशि के नाम पर 10 लाख रुपए ग्राहकों से ले लिए गए। बावजूद जिम्मेदार अफसर मेहरबान है। एजेंसी बहाल तो हो गई, लेकिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे। इसी एजेंसी से ग्राहक मनोज ने 28 अप्रैल को सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन 7 मई तक सिलेंडर घर नहीं पहुंचा। ऐसे मनोज ही नहीं सैकड़ों ग्राहक है, जो हर रोज परेशान हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार समस्या दूर नहीं कर पा रहे। इसी बीच एजेंसी से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, खाद्य विभाग ने 15, 17 और 18 अप्रैल ने इस एजेंसी की जांच की थी। इसके बाद कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी गई थी। यहां मिली अनियमितताओं के बाद एजेंसी को सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन 12 दिन बाद ही 6 मई को इसे बहाल कर दिया गया। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि इस मामले में प्रकरण एडीएम कोर्ट में लंबित है। जिनके यहां सिलेंडर नहीं पहुंच रहे, वहां पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। ये मिली थीं गड़बड़ी


