बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बाबा बैद्यनाथ में CM सम्राट ने की पूजा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निकला करोड़पति, कब्र से निकाला महिला का शव

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बाबा बैद्यनाथ में CM सम्राट ने की पूजा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निकला करोड़पति, कब्र से निकाला महिला का शव

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। यहां सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि विपक्षियों पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया है। वैशाली में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट हुई।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM बोले- विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया पटना के बीजेपी दफ्तर में महिला आरक्षण बिल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि विपक्षियों पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया है। सीएम ने कहा, “विपक्षियों ने मिलकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। पीएम मोदी देश की महिलाओं का आरक्षण देना चाहते थे, लेकिन विपक्ष की पार्टियों ने साथ नहीं दिया।” पूरी खबर पढ़ें 2. ‘यादवों के मोहल्ले में चिराग का गाना नहीं बजेगा’ वैशाली में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट हुई। नौबत यहां तक आ गई कि एक पक्ष की तरफ से पत्थरबाजी की गई। पथराव में दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों का कहना है कि, हमलोग पासवान हैं। हमारे समाज में एक लड़के की शादी थी। हमलोग डीजे पर ‘तोर मजनुआ हकौ चिराग भईया के फैन गे पगली’ गाना बजा रहे थे। जैसे ही बारात यादवों के मोहल्ले में पहुंची। वहां के लोगों ने गाना बंद करने को कहा। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया बांध का है। पूरी खबर पढ़ें 3. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में CM सम्राट ने की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां वे विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा करने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की प्रगति और उन्नति के लिए पूजा करने आए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. गयाजी, कैमूर, बक्सर में पारा 42°C के करीब बिहार इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार दोपहर को कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। गयाजी, कैमूर और बक्सर का पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रोहतास में 41 और नालंदा का पारा 40 डिग्री रहा। इससे पहले शनिवार को भी 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। 42.2 डिग्री तापमान के साथ रोहतास सबसे कम जिला रहा। कैमूर में दूसरे दिन भी तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. असम की गर्लफ्रेंड को वैशाली में छोड़कर भागा प्रेमी
वैशाली में शनिवार को प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए असम की एक लड़की बिहार पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसका बॉयफ्रेंड शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। जब उसने शादी की बात की, तो वह उसे अपने साथ बिहार लेकर आया, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसने उसका सारा सामान छीन लिया और उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने किश्त पर फोन खरीदा और प्रेमी को कॉल किया, तो उसने कहा कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, आज तिलक है और फोन काट दिया। वहीं, जब युवती ने उसके भाई से संपर्क किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निकला करोड़पति नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के घर से 7.70 लाख कैश मिला है। इसके साथ ही जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती गहने मिले हैं। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने एक करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शनिवार को राजीव कुमार के ठिकानों पर 7 घंटे तक रेड की थी। यह छापेमारी आशियाना के रामनगरी स्थित सुमित चंद्रम गृहम अपार्टमेंट में उनके फ्लैट, दानापुर के खगौल रोड स्थित लैंडमार्क गोल्ड स्थित फ्लैट और पंत भवन स्थित उनके ऑफिस में की गई। पूरी खबर पढ़ें 7. 33 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव समस्तीपुर में 33 दिनों बाद कब्र से महिला का शव निकाला गया है। पिता का आरोप है कि, बेटी की हत्या को सुसाइड बताया गया है। पिता के मुताबिक दहेज के लिए बेटी की हत्या मायके पक्ष को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया गया। शव की बरामदगी और मामले की जांच के लिए पिता को 33 दिनों का संघर्ष करना पड़ा। 18 अप्रैल की शाम शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतका की पहचान हरीपुर गांव के मो. नेमोतुल्ला की पत्नी रोजेदा खातुन(18) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। बालू लोडेड ट्रैक्टर का छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के डर से गांव से बड़ी संख्या में लोग फरार हो गए हैं। कई घरों में ताला लटका पड़ा है। घटना परैया प्रखंड के बैकटपुर की है। पूरी खबर पढ़ें 9. क्लास का बहाना कर मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की शादी भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित बेलाउर सूर्य मंदिर में प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। लड़की घर से क्लास जाने की बात बोलकर निकली थी। लेकिन उसका प्रेमी पहले से ही शादी की पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचा हुआ था। शादी का वीडिया सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि मंदिर परिसर में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। फिर युवक अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता है। दोपहर का समय होने के कारण मंदिर का मुख्य द्वार बंद था, बावजूद इसके दोनों ने भगवान सूर्य को साक्षी मानते हुए एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई। पूरी खबर पढ़ें 10. मंदिर में चोरी, दान पेटी ऑटो में लादकर ले उड़े चोर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में चोरी हुई है। शनिवार देर रात चोरों ने मंदिर से दान पेटी सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। घटना रात करीब ढाई बजे की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरों का तरीका चौंकाने वाला रहा। मंदिर में घुसने के बाद पहले सामान इकट्ठा किया। जब सामान ज्यादा हो गया, तो मुख्य आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। सूचना मिलते ही एक लाल रंग का मालवाहक ऑटो मंदिर परिसर के पास पहुंचा। चोरों ने दान पेटी और अन्य सामानों को गाड़ी में लोड़ किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 11. मद्य निषेध टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल दरभंगा में शनिवार को मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अवैध शराब की सूचना पर टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला की है। टीम के सूचना मिली थी कि गांव में अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद मद्य निषेध थाना बेनीपुर के थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 12. 2 साल से लापता युवक का नाले से नरमुंड बरामद गोपालगंज में पुलिस ने दो साल पुराने एक लापता युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार का नरमुंड और जबड़ा एक नाले से बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब छह बजे अपने 3 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। पूरी खबर पढ़ें 13. नेपाली टैक्स: 40 लाख की सेल गिरकर 5 लाख पहुंची आज मेरी बेटी की शादी नेपाल में है। मैं दहेज में पलंग लेकर जा रहा था, लेकिन जटही बॉर्डर पर रोक दिया गया और 20 हजार रुपए टैक्स मांगा जा रहा है, जबकि पलंग की कीमत भी उतनी ही है।” जयनगर के निवासी ध्यानी महरा ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान ये बातें कही। दरअसल नेपाल सरकार ने अपनी सीमा पुलिस को निर्देश दिया है कि भारत से आने वाले 100 रुपए से ज्यादा की कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी वसूली जाए। इसके अलावा नेपाल सरकार ने भारत से आयात वाले कुछ प्रोडक्ट्स पर बैन भी लगा दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. गर्लफ्रेंड के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ा बॉयफ्रेंड भागलपुर में प्रेमिका के लिए एक युवक हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सुबह से दोपहर तक तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बहला-फुसलाकर नीचे उतारा गया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे अरुण कुमार (22) टावर पर चढ़ा था। पूर्णिया का रहने वाला है। सुल्तानगंज में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है। उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में 20 से 22 अप्रैल तक भीषण गर्मी रहेगी बिहार में 20 से 22 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। यहां सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि विपक्षियों पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया है। वैशाली में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट हुई।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. CM बोले- विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया पटना के बीजेपी दफ्तर में महिला आरक्षण बिल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि विपक्षियों पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया है। सीएम ने कहा, “विपक्षियों ने मिलकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। पीएम मोदी देश की महिलाओं का आरक्षण देना चाहते थे, लेकिन विपक्ष की पार्टियों ने साथ नहीं दिया।” पूरी खबर पढ़ें 2. ‘यादवों के मोहल्ले में चिराग का गाना नहीं बजेगा’ वैशाली में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट हुई। नौबत यहां तक आ गई कि एक पक्ष की तरफ से पत्थरबाजी की गई। पथराव में दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों का कहना है कि, हमलोग पासवान हैं। हमारे समाज में एक लड़के की शादी थी। हमलोग डीजे पर ‘तोर मजनुआ हकौ चिराग भईया के फैन गे पगली’ गाना बजा रहे थे। जैसे ही बारात यादवों के मोहल्ले में पहुंची। वहां के लोगों ने गाना बंद करने को कहा। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया बांध का है। पूरी खबर पढ़ें 3. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में CM सम्राट ने की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां वे विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा करने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की प्रगति और उन्नति के लिए पूजा करने आए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. गयाजी, कैमूर, बक्सर में पारा 42°C के करीब बिहार इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार दोपहर को कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। गयाजी, कैमूर और बक्सर का पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रोहतास में 41 और नालंदा का पारा 40 डिग्री रहा। इससे पहले शनिवार को भी 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। 42.2 डिग्री तापमान के साथ रोहतास सबसे कम जिला रहा। कैमूर में दूसरे दिन भी तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. असम की गर्लफ्रेंड को वैशाली में छोड़कर भागा प्रेमी
वैशाली में शनिवार को प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए असम की एक लड़की बिहार पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसका बॉयफ्रेंड शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। जब उसने शादी की बात की, तो वह उसे अपने साथ बिहार लेकर आया, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसने उसका सारा सामान छीन लिया और उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने किश्त पर फोन खरीदा और प्रेमी को कॉल किया, तो उसने कहा कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, आज तिलक है और फोन काट दिया। वहीं, जब युवती ने उसके भाई से संपर्क किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निकला करोड़पति नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के घर से 7.70 लाख कैश मिला है। इसके साथ ही जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती गहने मिले हैं। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने एक करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शनिवार को राजीव कुमार के ठिकानों पर 7 घंटे तक रेड की थी। यह छापेमारी आशियाना के रामनगरी स्थित सुमित चंद्रम गृहम अपार्टमेंट में उनके फ्लैट, दानापुर के खगौल रोड स्थित लैंडमार्क गोल्ड स्थित फ्लैट और पंत भवन स्थित उनके ऑफिस में की गई। पूरी खबर पढ़ें 7. 33 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव समस्तीपुर में 33 दिनों बाद कब्र से महिला का शव निकाला गया है। पिता का आरोप है कि, बेटी की हत्या को सुसाइड बताया गया है। पिता के मुताबिक दहेज के लिए बेटी की हत्या मायके पक्ष को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया गया। शव की बरामदगी और मामले की जांच के लिए पिता को 33 दिनों का संघर्ष करना पड़ा। 18 अप्रैल की शाम शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतका की पहचान हरीपुर गांव के मो. नेमोतुल्ला की पत्नी रोजेदा खातुन(18) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। बालू लोडेड ट्रैक्टर का छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के डर से गांव से बड़ी संख्या में लोग फरार हो गए हैं। कई घरों में ताला लटका पड़ा है। घटना परैया प्रखंड के बैकटपुर की है। पूरी खबर पढ़ें 9. क्लास का बहाना कर मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की शादी भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित बेलाउर सूर्य मंदिर में प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। लड़की घर से क्लास जाने की बात बोलकर निकली थी। लेकिन उसका प्रेमी पहले से ही शादी की पूरी तैयारी के साथ मंदिर पहुंचा हुआ था। शादी का वीडिया सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि मंदिर परिसर में प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। फिर युवक अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता है। दोपहर का समय होने के कारण मंदिर का मुख्य द्वार बंद था, बावजूद इसके दोनों ने भगवान सूर्य को साक्षी मानते हुए एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई। पूरी खबर पढ़ें 10. मंदिर में चोरी, दान पेटी ऑटो में लादकर ले उड़े चोर मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में चोरी हुई है। शनिवार देर रात चोरों ने मंदिर से दान पेटी सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। घटना रात करीब ढाई बजे की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरों का तरीका चौंकाने वाला रहा। मंदिर में घुसने के बाद पहले सामान इकट्ठा किया। जब सामान ज्यादा हो गया, तो मुख्य आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। सूचना मिलते ही एक लाल रंग का मालवाहक ऑटो मंदिर परिसर के पास पहुंचा। चोरों ने दान पेटी और अन्य सामानों को गाड़ी में लोड़ किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 11. मद्य निषेध टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल दरभंगा में शनिवार को मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अवैध शराब की सूचना पर टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला की है। टीम के सूचना मिली थी कि गांव में अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद मद्य निषेध थाना बेनीपुर के थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 12. 2 साल से लापता युवक का नाले से नरमुंड बरामद गोपालगंज में पुलिस ने दो साल पुराने एक लापता युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार का नरमुंड और जबड़ा एक नाले से बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब छह बजे अपने 3 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। पूरी खबर पढ़ें 13. नेपाली टैक्स: 40 लाख की सेल गिरकर 5 लाख पहुंची आज मेरी बेटी की शादी नेपाल में है। मैं दहेज में पलंग लेकर जा रहा था, लेकिन जटही बॉर्डर पर रोक दिया गया और 20 हजार रुपए टैक्स मांगा जा रहा है, जबकि पलंग की कीमत भी उतनी ही है।” जयनगर के निवासी ध्यानी महरा ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान ये बातें कही। दरअसल नेपाल सरकार ने अपनी सीमा पुलिस को निर्देश दिया है कि भारत से आने वाले 100 रुपए से ज्यादा की कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी वसूली जाए। इसके अलावा नेपाल सरकार ने भारत से आयात वाले कुछ प्रोडक्ट्स पर बैन भी लगा दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. गर्लफ्रेंड के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ा बॉयफ्रेंड भागलपुर में प्रेमिका के लिए एक युवक हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सुबह से दोपहर तक तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बहला-फुसलाकर नीचे उतारा गया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे अरुण कुमार (22) टावर पर चढ़ा था। पूर्णिया का रहने वाला है। सुल्तानगंज में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है। उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में 20 से 22 अप्रैल तक भीषण गर्मी रहेगी बिहार में 20 से 22 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *