बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:JDU बोली- राबड़ी आवास खाली करना होगा, गैंगवार में AK-47 से हत्या करने वाला ढेर, PMCH में आग

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:JDU बोली- राबड़ी आवास खाली करना होगा, गैंगवार में AK-47 से हत्या करने वाला ढेर, PMCH में आग

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कराने को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राबड़ी, रोहिणी पहले ही आवास खाली करने के आदेश को चुनौती दे चुके हैं। वहीं आज आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, बिहार में सत्ताधारी दल का मानना है कि विपक्ष का काम है सरकार की हां में हां मिलाए। इधर मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि किसी भी हालत में उन्हें आवास खाली करना होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. JDU बोली- हर हाल में राबड़ी आवास खाली करना होगा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सम्राट सरकार की तरफ से 10 सर्कुलर आवास खाली करने का फिर से नोटिस भेजा गया। आवास खाली कराने को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राबड़ी, रोहिणी पहले ही आवास खाली करने के आदेश को चुनौती दे चुके हैं। सोमवार को आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व मेयर की AK-47 से हत्या करने वाला शूटर ढेर मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद की गैंगवार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के अमर सिनेमा रोड स्थित आइकॉन टावर अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष शाही हत्याकांड सहित कई मामलों में गोविंद शर्मा आरोपी था। FSL जांच में 8 गोली पाई गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. PMCH के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में लगी आग पटना में PMCH के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सोमवार को आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया है। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. लड़की से लड़का बना, BPSC टीचर से शादी की जमुई में BPSC टीचर ने अपनी ही फुफेरी बहन से शादी कर ली। BPSC शिक्षिका का नाम नयनश्री (22) है। इस शादी के लिए उसने 6 महीने पहले अपनी बहन राखी (23) का जेंडर चेंज कराया। इसके लिए उसने 8 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद राखी ने अपना नाम बदलकर राहुल रख लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पश्चिम बंगाल कैबिनेट में आरा के अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। भोजपुर जिले के बड़हरा के केवटिया के 62 साल के अर्जुन सिंह भी शुभेंदु सरकार में मंत्री बने हैं। अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा की नोआपाड़ा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिनंकुर भट्टाचार्जी को 17,656 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। पूरी खबर पढ़ें 6. एक ही परिवार के 5 लोगों को चाकू मारा, 1 की मौत खगड़िया में सोमवार सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, पति समेत घर के 4 सदस्य अस्पताल में एडमिट हैं। मृतका की पहचान अर्चना कुमारी (28) के काकूरूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘मम्मी और अंकल साथ सोते थे, मैं बेड के किनारे’ BPSC टीचर गुंजन कुमार और उनके पति अमन कुमार के बीच का विवाद सुर्खियों में है। पति अमन का आरोप है कि उसने गुंजन को पढ़ाने के लिए जमीन बेच दी। टीचर बनने के बाद पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को वक्त देने लगी।वहीं गुंजन कुमारी ने पति के सारे आरोपों का खारिज किया है। पति-पत्नी के बयानों के बीच अब इनके 10 साल के बेटे का बयान सामने आया है। बेटे ने अपनी मां गुंजन को लेकर कई खुलासे किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. JEE एडवांस रिजल्ट, गयाजी के शुभम बने टॉपर JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गयाजी के शुभम कुमार ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल की है। शुभम IIT दिल्ली जोन के छात्र हैं। उन्होंने कुल 360 में से 330 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले शुभम ने JEE Main 2026 के दोनों सेशन में भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। पूरी खबर पढ़ें 9. जनगणना करने पहुंची टीम, ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत सिरहा पंचायत के वार्ड संख्या 5 हसनाबाद में रविवार रात जनगणना कार्य को लेकर विवाद हो गया। रात करीब 10 बजे जनगणना कर्मी गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर लाठियों से खदेड़ना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल गर्म हवाएं चलेंगी बिहार के सभी जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 1 से 2 तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कराने को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राबड़ी, रोहिणी पहले ही आवास खाली करने के आदेश को चुनौती दे चुके हैं। वहीं आज आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, बिहार में सत्ताधारी दल का मानना है कि विपक्ष का काम है सरकार की हां में हां मिलाए। इधर मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि किसी भी हालत में उन्हें आवास खाली करना होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. JDU बोली- हर हाल में राबड़ी आवास खाली करना होगा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सम्राट सरकार की तरफ से 10 सर्कुलर आवास खाली करने का फिर से नोटिस भेजा गया। आवास खाली कराने को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राबड़ी, रोहिणी पहले ही आवास खाली करने के आदेश को चुनौती दे चुके हैं। सोमवार को आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूरी खबर पढ़ें 2. पूर्व मेयर की AK-47 से हत्या करने वाला शूटर ढेर मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद की गैंगवार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के अमर सिनेमा रोड स्थित आइकॉन टावर अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष शाही हत्याकांड सहित कई मामलों में गोविंद शर्मा आरोपी था। FSL जांच में 8 गोली पाई गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. PMCH के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में लगी आग पटना में PMCH के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सोमवार को आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया है। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. लड़की से लड़का बना, BPSC टीचर से शादी की जमुई में BPSC टीचर ने अपनी ही फुफेरी बहन से शादी कर ली। BPSC शिक्षिका का नाम नयनश्री (22) है। इस शादी के लिए उसने 6 महीने पहले अपनी बहन राखी (23) का जेंडर चेंज कराया। इसके लिए उसने 8 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद राखी ने अपना नाम बदलकर राहुल रख लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पश्चिम बंगाल कैबिनेट में आरा के अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। भोजपुर जिले के बड़हरा के केवटिया के 62 साल के अर्जुन सिंह भी शुभेंदु सरकार में मंत्री बने हैं। अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा की नोआपाड़ा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिनंकुर भट्टाचार्जी को 17,656 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। पूरी खबर पढ़ें 6. एक ही परिवार के 5 लोगों को चाकू मारा, 1 की मौत खगड़िया में सोमवार सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, पति समेत घर के 4 सदस्य अस्पताल में एडमिट हैं। मृतका की पहचान अर्चना कुमारी (28) के काकूरूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘मम्मी और अंकल साथ सोते थे, मैं बेड के किनारे’ BPSC टीचर गुंजन कुमार और उनके पति अमन कुमार के बीच का विवाद सुर्खियों में है। पति अमन का आरोप है कि उसने गुंजन को पढ़ाने के लिए जमीन बेच दी। टीचर बनने के बाद पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को वक्त देने लगी।वहीं गुंजन कुमारी ने पति के सारे आरोपों का खारिज किया है। पति-पत्नी के बयानों के बीच अब इनके 10 साल के बेटे का बयान सामने आया है। बेटे ने अपनी मां गुंजन को लेकर कई खुलासे किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. JEE एडवांस रिजल्ट, गयाजी के शुभम बने टॉपर JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गयाजी के शुभम कुमार ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल की है। शुभम IIT दिल्ली जोन के छात्र हैं। उन्होंने कुल 360 में से 330 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले शुभम ने JEE Main 2026 के दोनों सेशन में भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। पूरी खबर पढ़ें 9. जनगणना करने पहुंची टीम, ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत सिरहा पंचायत के वार्ड संख्या 5 हसनाबाद में रविवार रात जनगणना कार्य को लेकर विवाद हो गया। रात करीब 10 बजे जनगणना कर्मी गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर लाठियों से खदेड़ना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल गर्म हवाएं चलेंगी बिहार के सभी जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 1 से 2 तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *