NEET पेपर लीक में महा-खुलासा: RCC कोचिंग के मालिक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, असली पेपर से मैच हुए मॉक टेस्ट के सवाल

NEET पेपर लीक में महा-खुलासा: RCC कोचिंग के मालिक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, असली पेपर से मैच हुए मॉक टेस्ट के सवाल

NEET Paper Leak Case CBI: मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी है। सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर में स्थित देश के जाने-माने कोचिंग संस्थान ‘रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस’ (RCC) के दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और संस्थान के मालिक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है। नीट महाघोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई यह 10वीं बड़ी गिरफ्तारी है। इस गिरफ्तारी के बाद से देशभर के कोचिंग माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई का एक्शन

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक विशेष टीम ने रविवार (17 मई 2026) को शिवराज मोटेगांवकर को पूछताछ के लिए पुणे स्थित दफ्तर में तलब किया था। वहां देर शाम तक चली मैराथन पूछताछ और बयानों में विरोधाभास पाए जाने के बाद उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी सीबीआई ने मोटेगांवकर से लगातार 11 घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें आगे की तफ्तीश के लिए पुणे आने का कानूनी नोटिस थमाया गया था।

असली NEET पेपर से हूबहू मिले कोचिंग के मॉक टेस्ट के सवाल

शिवराज मोटेगांवकर और उनके आरसीसी (RCC) इंस्टीट्यूट पर सीबीआई का शक तब यकीन में बदल गया, जब एजेंसी को एक बेहद गंभीर शिकायत मिली। शिकायत के अनुसार, आरसीसी कोचिंग द्वारा नीट परीक्षा से पहले लिए गए मॉक टेस्ट पेपर के कई सवाल नीट 2026 के असली प्रश्नपत्र से हूबहू (मिलते-जुलते) पाए गए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस काले खेल की पोल खोल दी है। इस वीडियो में आरसीसी के मालिक शिवराज मोटेगांवकर खुद अपनी कोचिंग के छात्रों से पूछते नजर आ रहे हैं कि “मॉक टेस्ट के कितने सवाल असली परीक्षा में आए?” इस पर छात्र बेहद खुशी-खुशी सकारात्मक जवाब दे रहे हैं। सीबीआई इस वीडियो को एक पुख्ता सबूत के तौर पर देख रही है।

मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी से गहरा कनेक्शन

सीबीआई की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी भी लातूर का ही रहने वाला है और वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़ा हुआ था। कुलकर्णी को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *