Big news: पेंच के पास रिर्सार्ट संचालक नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाता था शारीरिक संबंध, तीन गिरफ्तार

Big news: पेंच के पास रिर्सार्ट संचालक नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाता था शारीरिक संबंध, तीन गिरफ्तार

होटल में अवैध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलबोड़ी सुकतरा स्थित सुकतरा-बादलपार मार्ग पर हवाई पट्टी से लगे शांति वन रिसार्ट में शनिवार को संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। यह रिर्सार्ट पेंच टाइगर रिजर्व के सुकतरा गेट से काफी पास में है। ग्रामीणों ने रिर्सार्ट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि रिर्सार्ट संचालक आरोपी डूंडासिवनी निवासी अंकित सनोडिया(23) अपने एक नाबालिग समेत दो साथियों के साथ मिलकर 15 अप्रेल 2026 से 16 मई के बीच एक 17 साल 11 माह की नाबालिग बालिका को रिर्सार्ट में बहलाफुसलाकर नशीले पदार्थ का सेवन कराकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में रिर्सार्ट संचालक अंकित समेत आरोपी कुरई के ग्राम साल्हे निवासी आशीष उर्फ आशु परते(18) एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह होटल पेंच टाइगर रिजर्व से खवासा गेट से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।

दो दंपति को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिर्सार्ट ने तीन लडक़ों एवं तीन लड़कियों को हिरासत में लिया था। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में दोनों शादीशुदा निकले और उनके पास आर्य समाज का शादी का प्रमाण पत्र पाया गया। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हाालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महिला-पुरुष खिडक़ी से कूदकर भागने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में उनके शादी के प्रमाण पत्र की भी जांच होनी चाहिए थी।

ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप
ग्रामीणों के अनुसार होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल के समीप शैक्षणिक संस्थान एवं आबादी क्षेत्र होने के कारण इस तरह की गतिविधियों से युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थाना पहुंचकर होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि होटल को तत्काल सील किया जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि कुरई थाना क्षेत्र के जंगलों एवं बाहरी इलाकों में संचालित रिसॉर्ट और होटलों की व्यापक जांच कराई जाए। उनका दावा है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो कई और मामले सामने आ सकते हैं।

इनका कहना है..
आरोपी रिर्सार्ट संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न धारा में मामला दर्ज किया गया है। तहसीलदार को रिर्सार्ट सील करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। दो दंपति के पास शादी का प्रमाण पत्र था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।
ललित गठरे, एसडीओपी, बरघाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *