यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य के घर सीबीआई रेड, 3 लाख की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट

यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य के घर सीबीआई रेड, 3 लाख की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट

मेरठ में कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने उन्हें कथित तौर पर 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने कैंट बोर्ड में पार्किंग ठेका रिन्यू कराने के एवज में यह रकम मांगी थी। कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने उनके ठिकाने पर छापेमारी भी की। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान उनके घर से करीब 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि शनिवार को कैंट बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें संबंधित पार्किंग ठेके के नवीनीकरण पर फैसला होना था। सीबीआई मामले की जांच में जुटी है और बरामद नकदी समेत अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर….. कानपुर में जमीनी विवाद में चौकी इंचार्ज और दरोगा सस्पेंड, लेखपाल की जांच में 600 मीटर दूर निकला प्लॉट मछरिया में जमीन पर कब्जा को लेकर चल रहे दो पक्षों के झगड़े में चौकी इंचार्ज आवास विकास व नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा को सस्पेंड किया गया है। एक पक्ष ने चौकी इंचार्ज पर साथी दरोगा के साथ मिलकर आरोपी पक्ष से मिलकर गलत विवेचना करने का आरोप लगाया था। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। लेखपाल की जांच में जमीन एक पक्ष की ही निकली, जबकि प्लाट पर कई सालों से कब्जा किए दूसरे पक्ष ने जो प्लाट की आराजी संख्या बताई थी। वह उस प्लाट से करीब 600 मीटर दूर दूसरे प्लाट की निकली। पढ़ें पूरी खबर…. सहारनपुर में इमरान मसूद बोले- शाकंभरी देवी से पुराना नाता, सैलाब आने से काफी नुकसान हुआ है सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी धाम क्षेत्र में आए तेज पानी के सैलाब के बाद सांसद इमरान मसूद ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और लोगों से बात कर हालात का जायजा लिया। कहा कि इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। कई दुकानदारों की दुकानें और उनका सामान पानी के तेज बहाव में बह गया। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और लापता लोगों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…. सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती में तकनीक और पारदर्शिता पर दिया जोर, चयन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति की समीक्षा की। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी करने को कहा गया। भर्तियां तय समय सीमा में पूरी करने पर जोर दिया गया। इस समय 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें उप निरीक्षक, आरक्षी, होमगार्ड और अन्य पद शामिल हैं। उप निरीक्षक भर्ती का परिणाम जुलाई 2026 तक आने की संभावना है। होमगार्ड भर्ती का परिणाम सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है। आरक्षी भर्ती का अंतिम परिणाम अक्टूबर 2026 तक आने का लक्ष्य है। सीएम ने मृतक आश्रित भर्ती में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा। 2017 से अब तक 2.21 लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। इसी अवधि में 1.60 लाख से अधिक पदोन्नतियां भी की गई हैं। वर्तमान में 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जारी है। तकनीक से भर्ती प्रक्रिया और मजबूत होगी। योग्य अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिलते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *