BIG NEWS: MP में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज

BIG NEWS: MP में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज

Objectionable Post Against Amit Shah: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक पुलिस थाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का है। जिले में ये मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। मामले को गंभीर मानते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने संबंधित यूजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। (MP news)

भाजपा जिला अध्यक्ष ने की शिकायत

भाजपा की जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव ने यूजर सचिन मौर्य के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सचिन मौर्य नामक व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने अपने एक्स अकाउंट से केंद्रीय गृह मंत्री के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पोस्ट में अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया तथा एक महिला की तस्वीर भी साझा की गई, जिस पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई है।

(Patrika.com)
ये है वो विवादित पोस्ट (अब डिलीट हो चुका)

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्यकर्ताओं में रोष

पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मानहानि, आपत्तिजनक आचरण और सामाजिक वैमनस्य फैलाने जैसे बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल देखा गया। कई कार्यकर्ताओं ने दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

(Patrika.com)
FIR की कॉपी

पुलिस ने क्या कहा?

कोतवाली पुलिस के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच, पोस्ट की सत्यता, समय, लोकेशन और संबंधित व्यक्ति की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर साइबर विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अपमानजनक और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट को गंभीरता से लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

यूजर ने मामला दर्ज होने के बाद दी प्रतिक्रिया

बता दें कि, पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने बाद यूजर सचिन मौर्य ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यूजर ने लिखा – कल मैने अमित शाह को लेकर एक पोस्ट किया था जिसका मुझे एक्स ने ये नोटिस भेजा है इस नोटिस का क्या मतलब है? उसने आगे लिखा कि- कई जानकार हो तो मुझे बता दीजिए इसका क्या मतलब है अब मुझे क्या करना चाहिए। (MP news)

(Patrika.com)
यूजर की प्रतिक्रिया का स्क्रीनशॉट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *