22 मई से चलेगी भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस ट्रेन:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जालोर और पाली रेलवे स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी

22 मई से चलेगी भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस ट्रेन:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जालोर और पाली रेलवे स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी

पाली वासियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस 22 मई से शुरू होगी। इसको लेकर जालोर और पाली रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शिरकत करेंगे और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम मंगलवार को पाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दरअसल, पाली और जालोर के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की डिमांड कर रहे थे। गत वर्ष पाली दौरे पर आने के दौरान रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही पाली से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू करेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद पीपी चौधरी ने कई बार रेल मंत्री से मुलाकात की और उनसे ट्रेन को शीघ्र शुरू करने की मांग की। इसी कारण 22 मई से ट्रेन शुरू हो रही है। जोधपुर से शाम को जालोर पहुंचेंगे रेल मंत्री
भाजपा के जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया- तय शेड्यूल के तहत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से 22 मई को सुबह 9:45 बजे फ्लाइट से रवाना होकर सुबह 10:55 बजे जोधपुर आएंगे। यहां से शाम 4 बजे जालोर पहुंचेंगे। वे यहां भुज-दिल्ली ट्रेन (19403-04) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही इस दौरान यहां होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से शाम करीब साढ़े 7 बजे पाली रेलवे स्टेशन आएंगे। यहां से भी भुज-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और दिल्ली के लिए पाली को सीधे ट्रेन मिलने की खुशी में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां से रात 9 बजे स्पेशल ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *