रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा (वाया भीलड़ी-जालोर) का संचालन शुरू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19403, भुज -दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 23 मई से भुज से 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली- भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेल सेवा 24 मई से दिल्ली से 16:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19: 35 बजे भुज पहुंचेगी। बांदीकुई में होगा स्टॉपेज यह ट्रेन मार्ग में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित 18 एलएचबी कोच होंगे।


