भास्कर इंपैक्ट- पूरे बिहार के ऑर्केस्ट्रा में पुलिस की रेड:सीवान से 21 नाबालिग रेस्क्यू, एक लड़की बांग्लादेशी; रिपोर्टर को बेचने वाली एजेंट भी गिरफ्तार

भास्कर इंपैक्ट- पूरे बिहार के ऑर्केस्ट्रा में पुलिस की रेड:सीवान से 21 नाबालिग रेस्क्यू, एक लड़की बांग्लादेशी; रिपोर्टर को बेचने वाली एजेंट भी गिरफ्तार

भास्कर के ऑपरेशन रेड लाइट के बाद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद राज्य के सभी जिलों में रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा को स्कैन किया जा रहा है। सारण पुलिस की छापेमारी में ऑर्केस्ट्रा से एक बांग्लादेशी लड़की को बरामद किया गया है। सीवान में 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा को स्कैन किया जा रहा है। अब तक 21 लड़कियों को बरामद किया गया है, जिनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। किशनगंज में भी पुलिस की छापेमारी में 5 पुरुषों के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सीवान पुलिस ऑर्केस्ट्रा को पूरी तरह से बंद कराने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि 15 दिनों में ऑर्केस्ट्रा पर बड़ा एक्शन होगा जिसमें लड़कियों को मुक्त कराया जाएगा। सीवान में महिला रिपोर्टर को खरीदने-बेचने वाली एजेंट गुड़िया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेड लाइट एरिया की अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने वाला चाइल्ड इपेशलिस्ट डॉक्टर नवीन क्लीनिक बंद कर के फरार हो गया है। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अब एक-एक कर जानिए ऑपरेशन रेड लाइट के बाद जिलों में पुलिस का एक्शन… सबसे पहले 2 बड़े एक्शन पहला- रिपोर्टर को बेचने वाली गुड़िया गिरफ्तार ऊपर तस्वीर में दिख रही महिला का नाम गुड़िया है। इसे दीपक नाम के एजेंट ने महिला रिपोर्टर को बेचा था। ये नेपाल और बंगाल से लेकर अलग-अलग राज्यों से लड़कियों की सप्लाई करती है। गुड़िया ने रिपोर्टर का ब्रेनवॉश करने की खूब कोशिश की थी। वह बार-बार वायरल होने और पैसा कमाने पर जोर देती रही। जब भी किसी का फोन आता, रिपोर्टर के सामने ही बोलती थी- बड़ी हॉट लड़की आई है। एक बार में पसंद आ जाएगी, लेकिन इतनी आसानी से उसको नहीं दूंगी। वह बार-बार रिपोर्टर से उसकी फोटो मांगती और बोलती गेस्ट को भेजना है। दो रात में उसने कई लोगों को फोटो भेजे और मिलने के लिए बुलाया। रिपोर्टर के साथ कई बार बैड टच करने की कोशिश की गई। दो दिन में 14 से अधिक लोग आए, अपना प्रभाव दिखाकर साथ ले जाने की कोशिश की। रिपोर्टर ने किसी से अच्छे से बात नहीं की। यह बात गुड़िया को पता चल गई। इसके बाद गुड़िया बंगाल जाने की बात कहकर रिपोर्टर को बेचने की फिराक में लग गई थी। दूसरा- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन के अस्पताल पर रेड ऊपर तस्वीर में दिख रहा शख्स सीवान का मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन है। पुलिस ने उसके अस्पताल में भी रेड की है। डॉक्टर फरार हो गया है। रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा का एजेंट विक्की इस डॉक्टर के साथ मिलकर अनमैरिड लड़कियों के बच्चों की बिक्री करता रहा था। डांसर्स को बच्चा नहीं चाहिए होता है, इसलिए वह डिलिवरी कर बच्चों को हॉस्पिटल से ही बेच देता था। महिला रिपोर्टर की डील के बहाने ही हमने इस डॉक्टर से बच्चा बेचने की पूरी डील की थी। वह लड़की को देखकर विश्वास में आ गया, जिससे डॉक्टर को कॉल कर पूरी डील करा दी। डॉक्टर और रिपोर्टर की बातचीत… रिपोर्टर – हमारे पास एक अनमैरिड डांसर है, लेकिन 7 महीने की प्रेग्नेंट है? डॉ. नवीन – हो जाएगा, बच्चे को एडजेस्ट कर दिया जाएगा। रिपोर्टर – कितने पैसे मिल जाएंगे? डॉ. नवीन – हमारा हॉस्पिटल सीवान में है। रिपोर्टर – आपका क्या नाम है? डॉ. नवीन – नाम छोड़िए आप तो काम बताइए, सब हो जाएगा। रिपोर्टर – कितना खर्च आएगा? डॉ. नवीन – 15 से 20 हजार रुपए तो डिलिवरी में लग जाएगा जो लागत होगी। रिपोर्टर – आप बताइए कितना तक मिल जाएगा, उस हिसाब से लड़की को तैयार कर लिया जाए। डॉ. नवीन – आप अगले से 50 हजार में ले लीजिए, बाकी अपनी कमाई हो जाएगी। रिपोर्टर – लड़की हरियाणा की है, बहुत सुंदर है। बेटा भी सुंदर होगा, इसलिए रेट सही लगाइए। डॉ. नवीन – हो जाएगा, यहां से सारी सुविधा हो जाएगी। जेंडर का पता लगाकर सेट कर लिया जाएगा। रिपोर्टर – एक एवरेज प्राइज तो बता दीजिए, जिससे हम निश्चिंत रहें? डॉ. नवीन – आपको सेल करना है तो करा दिया जाएगा, जैसे चाहिएगा वैसा हो जाएगा। रिपोर्टर – हमारा कितना बचेगा? पुलिस की कोई टेंशन तो नहीं होगी ना? डॉ. नवीन – कोई टेंशन नहीं होगी भाई, आप तो लड़की को लेकर आइए सब हो जाएगा। अब जानिए 3 जिलों में पुलिस का बड़ा एक्शन सारण में ऑर्केस्ट्रा से पकड़ी गई बांग्लादेशी डांसर सारण पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मकेर थाना क्षेत्र में संचालित ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जिस्मफोशी के धंधे का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बांग्लादेशी युवती के साथ 3 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़कियों से जबरन ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस कराया जा रहा था। SDPO मढ़ौरा-1 नरेश पासवान के नेतृत्व में मकेर और अमनौर थाने की पुलिस को मिलाकर एक विशेष टीम बनाई गई। लच्छी कैतुका स्थित नाटकशाला बाजार के पास छापेमारी के दौरान 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को देख एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वह इस धंधे का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। लड़कियों से पुलिस की पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। ऑर्केस्ट्रा की तलाशी के दौरान मौके से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुआ। इसके बाद जांच में पता चला कि बांग्लादेश की रहने वाली एक युवती नाम और पता बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकेर में रह रही थी। ये लड़की ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही थी। पुलिस अब बांग्लादेशी युवती से पूछताछ कर रही है। ऑर्केस्ट्रा से जुड़े सूत्रों की माने तो ऑर्केस्ट्रा में विदेशी लड़कियों को इसी तरह से लाकर रखा जाता है। सारण SSP विनीत कुमार ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देहव्यापार का धंधा करने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। सीवान में 21 नाबालिग लड़कियां बरामद, संचालकों पर एक्शन सीवान में ऑर्केस्ट्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन चल रहा है। SP पूरन झा के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ऑर्केस्ट्रा को स्कैन करने में जुटी है। सीवान में 300 से अधिक ऑर्केस्ट्रा को स्कैन किया गया है। पुलिस ने अब तक 21 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। जिस जगह हमने ऑपरेशन रेड लाइट चलाया था उसी जगह यानी पचरुखी बाजार से ही सभी लड़कियों को बरामद किया गया है। लिस के मुताबिक यह ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही थीं, जबरन इनसे अश्लील डांस कराया जाता है। गुठनी के साथ मुफ्फसिल थाने के अलग-अलग इलाको में छापेामरी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूरे जिले में टीम बनाकर छापेमारी कराई जा रही है। 15 दिन में बंद हो जाएगा ऑर्केस्ट्रा सीवान SP पूरन झा के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों से देहव्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है जो लगातार छापेमारी कर रही है। सीवान के लगभग 24 थानों में छापेमारी के लिए रणनीति बनाई जा रही है। पुलिस को निर्देश दिया गया है वह प्लान बनाकर ऐसे सेंटर पर छापेमारी करें और वहां से लड़कियों का रेस्क्यू कराएं। पुलिस को इनपुट मिला है कि क्षेत्र में लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर लाया जा रहा है, उनसे अश्लील डांस कराया जा रहा है। अधिक संख्या में लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में भी उतारा गया है। किशनगंज से 8 गिरफ्तारी, कई एजेंट्स भाग निकले किशनगंज पुलिस ने भी बड़ा एक्शन किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बाहर से बहला-फुसलाकर लाई गई युवतियों से जबरन देहव्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है। बहादुरगंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे में संलिप्त 5 पुरुषों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। संचालिका मनु आरा को भी मौके से धर दबोचा गया है। पुलिस की कार्रवाई से रेड लाइट एरिया में धंधे से जुड़े एजेंट भागने लगे। पुलिस टीम ने मौके से कुल 8 लोगों को पकड़ा जबकि कुछ एजेंट भाग गए। कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी मिलेंगे। पुलिस कार्रवाई के दौरान जिन लोगों की पहचान हुई, उनमें पौआखाली थाना क्षेत्र के रसिया निवासी 19 साल के उमेश कुमार, 18 साल के राम कुमार, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटूआपाड़ा निवासी 56 साल के गफ्फार आलम शामिल है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की ताकीपुर निवासी 35 साल की अकाली शेख, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के आमबाड़ी निवासी 25 साल के सरकुल तथा पश्चिम बंगाल के मठपारा निवासी 40 साल की मनु आरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मनु आरा इस धंधे की संचालिका है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान अधिक संख्या में कंडोम के पैकेट बरामद किए हैं। संचालिका मनु आरा पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह काफी समय से देह व्यापार का धंधा चला रही है। सूत्र बताते हैं कि धंधा 20 साल से चल रहा था, लेकिन अभी तक पुलिस का एक्शन नहीं हुआ था। भास्कर के ऑपरेशन रेड लाइट के बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पूरे बिहार में छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में किशनगंज थाना की पुलिस ने प्रेमनगर इलाके से बड़ा खुलासा किया है। लड़की बनकर रह रहे ट्रासजेंडर पुलिस के निशने पर ऑर्केस्ट्रा के ऐसे डांसर हैं जो ट्रासजेंडर हैं, लेकिन लड़की बनकर रह रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीवान में अधिक संख्या में ऐसे डांसर हैं। भास्कर के ऑपरेशन के बाद हुई छापेमारी में महिला थाने ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा था जिसके बाद क्षेत्र के ट्रांसजेंडर्स ने हंगामा कर दिया था। यहां सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़कों का भी एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल और नेपाल से आने वाले कुछ युवक लड़कियों की तरह ऑर्केस्ट्रा में रह रहे हैं। वह लड़कियों के भेष में ही स्टेज पर शो दे रहे हैं। ऐसे युवक कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्टा में मौजूद लड़कियों के साथ ही रहते हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से कई ने अपना जेंडर भी चेंज करा लिया है। पुलिस ने ऐसे ऑर्केस्टा ग्रुप्स की स्कैनिंग शुरू कर दी है। ताकि इसपर कार्रवाई की जा सके, राज्य के कई जिलों में इसकी पड़ताल कराई जा रही है। ऑर्केस्ट्रा संचालकों के साथ-साथ इसमें शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीवान की महिला थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि जब इन ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स पर कार्रवाई की जा रही है, तो कुछ ट्रांसजेंडर भी विरोध में आ गए थे। ——————– ऑपरेशन रेड लाइट तीनों पार्ट भी पढ़िए पार्ट-1: 5 दिन रेड लाइट एरिया में महिला रिपोर्टर:एजेंट्स ने 3 बार बेचा; कैसे लड़कियों का किया जाता है ब्रेनवॉश, साठगांठ एक्सपोज ‘लड़की तो एकदम हॉट है। देखने वाला पागल हो जाएगा। फेस देखकर लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हो जाएंगे। हरियाणा वाली है, कस्टमर को खुश कर देगी। बिहार में ऐसी आइटम नहीं मिलेगी। मुझे तो अब तक ऐसी नैन नख्श वाली लड़की नहीं मिली…। कहां से आई हो..। अब तक कहां थी। मार्केट में पहली बार तुम्हें देखा है। यह जगह तुम्हारे लिए सही नहीं है। मेरे साथ चलो, विधायक जी से मिलवा दूंगा। एक बार उन्होंने हाथ रख दिया तो जिंदगी बदल जाएगी। रानी बनाकर रखेंगे। इलाके के लोग भी सलाम ठोकेंगे..।’ पूरी खबर पढ़िए पार्ट-2: इंजेक्शन लगाकर लड़कियों को जवान बना रहे:बॉयफ्रेंड बनकर प्रेग्नेंट करते, 5 लाख में बच्चों का सौदा, डॉक्टर बोला- हॉस्पिटल-कस्टमर सब सेट “अनमैरिड लड़की है। बच्चे को लेकर कोई क्लेम नहीं करेगी। आप लड़की को हॉस्पिटल लाइएगा। यहां अल्ट्रासाउंड करके बच्चे का जेंडर का पता कर लेंगे। लड़का निकला तो मुंह मांगे पैसे मिल जाएंगे, लड़की हुई तो भी अच्छे पैसे बच जाएंगे। पुलिस का कोई टेंशन नहीं है, हमने पहले बहुत बच्चों को एडजेस्ट कराया है।” अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने का ऑफर सीवान के मशहूर नवीन मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए पार्ट-3: ‘रेड लाइट एरिया की दीदी कहती-कस्टमर खुश करो, आगे बढ़ो’:ट्रैप में डॉक्टर की बेटी, बोली- बॉयफ्रेंड बेच गया; रिपोर्टर ने सुना लड़कियों का दर्द ‘तुम सुंदर हो। वायरल हो जाओगी। बोल्ड कपड़े पहनकर खुद को एक्सपोज करो। जो दिखता है, वही बिकता है। बाहरी दुनिया से यहां सब सेफ है। मालिक जो बोलेगा कर देना। वह खुश रहेगा तो गाड़ी, बंगला सब मिल जाएगा। बिहार है, यहां डांसर्स हिट हो जाती हैं। कई वायरल होकर फिल्मी दुनिया में चली गई हैं। तुम भी हिट हो जाओगी, फिल्मों में दिखोगी..।’ रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों का ब्रेनवॉश इसी तरह से किया जाता है। इस काम के लिए वहां पेशेवर महिलाएं रखी जाती हैं। पूरी खबर पढ़िए भास्कर के ऑपरेशन रेड लाइट के बाद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद राज्य के सभी जिलों में रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा को स्कैन किया जा रहा है। सारण पुलिस की छापेमारी में ऑर्केस्ट्रा से एक बांग्लादेशी लड़की को बरामद किया गया है। सीवान में 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा को स्कैन किया जा रहा है। अब तक 21 लड़कियों को बरामद किया गया है, जिनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। किशनगंज में भी पुलिस की छापेमारी में 5 पुरुषों के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सीवान पुलिस ऑर्केस्ट्रा को पूरी तरह से बंद कराने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि 15 दिनों में ऑर्केस्ट्रा पर बड़ा एक्शन होगा जिसमें लड़कियों को मुक्त कराया जाएगा। सीवान में महिला रिपोर्टर को खरीदने-बेचने वाली एजेंट गुड़िया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेड लाइट एरिया की अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने वाला चाइल्ड इपेशलिस्ट डॉक्टर नवीन क्लीनिक बंद कर के फरार हो गया है। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अब एक-एक कर जानिए ऑपरेशन रेड लाइट के बाद जिलों में पुलिस का एक्शन… सबसे पहले 2 बड़े एक्शन पहला- रिपोर्टर को बेचने वाली गुड़िया गिरफ्तार ऊपर तस्वीर में दिख रही महिला का नाम गुड़िया है। इसे दीपक नाम के एजेंट ने महिला रिपोर्टर को बेचा था। ये नेपाल और बंगाल से लेकर अलग-अलग राज्यों से लड़कियों की सप्लाई करती है। गुड़िया ने रिपोर्टर का ब्रेनवॉश करने की खूब कोशिश की थी। वह बार-बार वायरल होने और पैसा कमाने पर जोर देती रही। जब भी किसी का फोन आता, रिपोर्टर के सामने ही बोलती थी- बड़ी हॉट लड़की आई है। एक बार में पसंद आ जाएगी, लेकिन इतनी आसानी से उसको नहीं दूंगी। वह बार-बार रिपोर्टर से उसकी फोटो मांगती और बोलती गेस्ट को भेजना है। दो रात में उसने कई लोगों को फोटो भेजे और मिलने के लिए बुलाया। रिपोर्टर के साथ कई बार बैड टच करने की कोशिश की गई। दो दिन में 14 से अधिक लोग आए, अपना प्रभाव दिखाकर साथ ले जाने की कोशिश की। रिपोर्टर ने किसी से अच्छे से बात नहीं की। यह बात गुड़िया को पता चल गई। इसके बाद गुड़िया बंगाल जाने की बात कहकर रिपोर्टर को बेचने की फिराक में लग गई थी। दूसरा- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन के अस्पताल पर रेड ऊपर तस्वीर में दिख रहा शख्स सीवान का मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन है। पुलिस ने उसके अस्पताल में भी रेड की है। डॉक्टर फरार हो गया है। रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा का एजेंट विक्की इस डॉक्टर के साथ मिलकर अनमैरिड लड़कियों के बच्चों की बिक्री करता रहा था। डांसर्स को बच्चा नहीं चाहिए होता है, इसलिए वह डिलिवरी कर बच्चों को हॉस्पिटल से ही बेच देता था। महिला रिपोर्टर की डील के बहाने ही हमने इस डॉक्टर से बच्चा बेचने की पूरी डील की थी। वह लड़की को देखकर विश्वास में आ गया, जिससे डॉक्टर को कॉल कर पूरी डील करा दी। डॉक्टर और रिपोर्टर की बातचीत… रिपोर्टर – हमारे पास एक अनमैरिड डांसर है, लेकिन 7 महीने की प्रेग्नेंट है? डॉ. नवीन – हो जाएगा, बच्चे को एडजेस्ट कर दिया जाएगा। रिपोर्टर – कितने पैसे मिल जाएंगे? डॉ. नवीन – हमारा हॉस्पिटल सीवान में है। रिपोर्टर – आपका क्या नाम है? डॉ. नवीन – नाम छोड़िए आप तो काम बताइए, सब हो जाएगा। रिपोर्टर – कितना खर्च आएगा? डॉ. नवीन – 15 से 20 हजार रुपए तो डिलिवरी में लग जाएगा जो लागत होगी। रिपोर्टर – आप बताइए कितना तक मिल जाएगा, उस हिसाब से लड़की को तैयार कर लिया जाए। डॉ. नवीन – आप अगले से 50 हजार में ले लीजिए, बाकी अपनी कमाई हो जाएगी। रिपोर्टर – लड़की हरियाणा की है, बहुत सुंदर है। बेटा भी सुंदर होगा, इसलिए रेट सही लगाइए। डॉ. नवीन – हो जाएगा, यहां से सारी सुविधा हो जाएगी। जेंडर का पता लगाकर सेट कर लिया जाएगा। रिपोर्टर – एक एवरेज प्राइज तो बता दीजिए, जिससे हम निश्चिंत रहें? डॉ. नवीन – आपको सेल करना है तो करा दिया जाएगा, जैसे चाहिएगा वैसा हो जाएगा। रिपोर्टर – हमारा कितना बचेगा? पुलिस की कोई टेंशन तो नहीं होगी ना? डॉ. नवीन – कोई टेंशन नहीं होगी भाई, आप तो लड़की को लेकर आइए सब हो जाएगा। अब जानिए 3 जिलों में पुलिस का बड़ा एक्शन सारण में ऑर्केस्ट्रा से पकड़ी गई बांग्लादेशी डांसर सारण पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मकेर थाना क्षेत्र में संचालित ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जिस्मफोशी के धंधे का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बांग्लादेशी युवती के साथ 3 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़कियों से जबरन ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस कराया जा रहा था। SDPO मढ़ौरा-1 नरेश पासवान के नेतृत्व में मकेर और अमनौर थाने की पुलिस को मिलाकर एक विशेष टीम बनाई गई। लच्छी कैतुका स्थित नाटकशाला बाजार के पास छापेमारी के दौरान 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को देख एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वह इस धंधे का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। लड़कियों से पुलिस की पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। ऑर्केस्ट्रा की तलाशी के दौरान मौके से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुआ। इसके बाद जांच में पता चला कि बांग्लादेश की रहने वाली एक युवती नाम और पता बदलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकेर में रह रही थी। ये लड़की ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही थी। पुलिस अब बांग्लादेशी युवती से पूछताछ कर रही है। ऑर्केस्ट्रा से जुड़े सूत्रों की माने तो ऑर्केस्ट्रा में विदेशी लड़कियों को इसी तरह से लाकर रखा जाता है। सारण SSP विनीत कुमार ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देहव्यापार का धंधा करने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। सीवान में 21 नाबालिग लड़कियां बरामद, संचालकों पर एक्शन सीवान में ऑर्केस्ट्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन चल रहा है। SP पूरन झा के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ऑर्केस्ट्रा को स्कैन करने में जुटी है। सीवान में 300 से अधिक ऑर्केस्ट्रा को स्कैन किया गया है। पुलिस ने अब तक 21 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। जिस जगह हमने ऑपरेशन रेड लाइट चलाया था उसी जगह यानी पचरुखी बाजार से ही सभी लड़कियों को बरामद किया गया है। लिस के मुताबिक यह ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही थीं, जबरन इनसे अश्लील डांस कराया जाता है। गुठनी के साथ मुफ्फसिल थाने के अलग-अलग इलाको में छापेामरी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूरे जिले में टीम बनाकर छापेमारी कराई जा रही है। 15 दिन में बंद हो जाएगा ऑर्केस्ट्रा सीवान SP पूरन झा के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों से देहव्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है जो लगातार छापेमारी कर रही है। सीवान के लगभग 24 थानों में छापेमारी के लिए रणनीति बनाई जा रही है। पुलिस को निर्देश दिया गया है वह प्लान बनाकर ऐसे सेंटर पर छापेमारी करें और वहां से लड़कियों का रेस्क्यू कराएं। पुलिस को इनपुट मिला है कि क्षेत्र में लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर लाया जा रहा है, उनसे अश्लील डांस कराया जा रहा है। अधिक संख्या में लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में भी उतारा गया है। किशनगंज से 8 गिरफ्तारी, कई एजेंट्स भाग निकले किशनगंज पुलिस ने भी बड़ा एक्शन किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बाहर से बहला-फुसलाकर लाई गई युवतियों से जबरन देहव्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है। बहादुरगंज थाना पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे में संलिप्त 5 पुरुषों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। संचालिका मनु आरा को भी मौके से धर दबोचा गया है। पुलिस की कार्रवाई से रेड लाइट एरिया में धंधे से जुड़े एजेंट भागने लगे। पुलिस टीम ने मौके से कुल 8 लोगों को पकड़ा जबकि कुछ एजेंट भाग गए। कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी मिलेंगे। पुलिस कार्रवाई के दौरान जिन लोगों की पहचान हुई, उनमें पौआखाली थाना क्षेत्र के रसिया निवासी 19 साल के उमेश कुमार, 18 साल के राम कुमार, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटूआपाड़ा निवासी 56 साल के गफ्फार आलम शामिल है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की ताकीपुर निवासी 35 साल की अकाली शेख, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के आमबाड़ी निवासी 25 साल के सरकुल तथा पश्चिम बंगाल के मठपारा निवासी 40 साल की मनु आरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मनु आरा इस धंधे की संचालिका है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान अधिक संख्या में कंडोम के पैकेट बरामद किए हैं। संचालिका मनु आरा पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह काफी समय से देह व्यापार का धंधा चला रही है। सूत्र बताते हैं कि धंधा 20 साल से चल रहा था, लेकिन अभी तक पुलिस का एक्शन नहीं हुआ था। भास्कर के ऑपरेशन रेड लाइट के बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पूरे बिहार में छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में किशनगंज थाना की पुलिस ने प्रेमनगर इलाके से बड़ा खुलासा किया है। लड़की बनकर रह रहे ट्रासजेंडर पुलिस के निशने पर ऑर्केस्ट्रा के ऐसे डांसर हैं जो ट्रासजेंडर हैं, लेकिन लड़की बनकर रह रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीवान में अधिक संख्या में ऐसे डांसर हैं। भास्कर के ऑपरेशन के बाद हुई छापेमारी में महिला थाने ने कुछ ऐसे लोगों को पकड़ा था जिसके बाद क्षेत्र के ट्रांसजेंडर्स ने हंगामा कर दिया था। यहां सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़कों का भी एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल और नेपाल से आने वाले कुछ युवक लड़कियों की तरह ऑर्केस्ट्रा में रह रहे हैं। वह लड़कियों के भेष में ही स्टेज पर शो दे रहे हैं। ऐसे युवक कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्टा में मौजूद लड़कियों के साथ ही रहते हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से कई ने अपना जेंडर भी चेंज करा लिया है। पुलिस ने ऐसे ऑर्केस्टा ग्रुप्स की स्कैनिंग शुरू कर दी है। ताकि इसपर कार्रवाई की जा सके, राज्य के कई जिलों में इसकी पड़ताल कराई जा रही है। ऑर्केस्ट्रा संचालकों के साथ-साथ इसमें शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीवान की महिला थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि जब इन ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स पर कार्रवाई की जा रही है, तो कुछ ट्रांसजेंडर भी विरोध में आ गए थे। ——————– ऑपरेशन रेड लाइट तीनों पार्ट भी पढ़िए पार्ट-1: 5 दिन रेड लाइट एरिया में महिला रिपोर्टर:एजेंट्स ने 3 बार बेचा; कैसे लड़कियों का किया जाता है ब्रेनवॉश, साठगांठ एक्सपोज ‘लड़की तो एकदम हॉट है। देखने वाला पागल हो जाएगा। फेस देखकर लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हो जाएंगे। हरियाणा वाली है, कस्टमर को खुश कर देगी। बिहार में ऐसी आइटम नहीं मिलेगी। मुझे तो अब तक ऐसी नैन नख्श वाली लड़की नहीं मिली…। कहां से आई हो..। अब तक कहां थी। मार्केट में पहली बार तुम्हें देखा है। यह जगह तुम्हारे लिए सही नहीं है। मेरे साथ चलो, विधायक जी से मिलवा दूंगा। एक बार उन्होंने हाथ रख दिया तो जिंदगी बदल जाएगी। रानी बनाकर रखेंगे। इलाके के लोग भी सलाम ठोकेंगे..।’ पूरी खबर पढ़िए पार्ट-2: इंजेक्शन लगाकर लड़कियों को जवान बना रहे:बॉयफ्रेंड बनकर प्रेग्नेंट करते, 5 लाख में बच्चों का सौदा, डॉक्टर बोला- हॉस्पिटल-कस्टमर सब सेट “अनमैरिड लड़की है। बच्चे को लेकर कोई क्लेम नहीं करेगी। आप लड़की को हॉस्पिटल लाइएगा। यहां अल्ट्रासाउंड करके बच्चे का जेंडर का पता कर लेंगे। लड़का निकला तो मुंह मांगे पैसे मिल जाएंगे, लड़की हुई तो भी अच्छे पैसे बच जाएंगे। पुलिस का कोई टेंशन नहीं है, हमने पहले बहुत बच्चों को एडजेस्ट कराया है।” अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने का ऑफर सीवान के मशहूर नवीन मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए पार्ट-3: ‘रेड लाइट एरिया की दीदी कहती-कस्टमर खुश करो, आगे बढ़ो’:ट्रैप में डॉक्टर की बेटी, बोली- बॉयफ्रेंड बेच गया; रिपोर्टर ने सुना लड़कियों का दर्द ‘तुम सुंदर हो। वायरल हो जाओगी। बोल्ड कपड़े पहनकर खुद को एक्सपोज करो। जो दिखता है, वही बिकता है। बाहरी दुनिया से यहां सब सेफ है। मालिक जो बोलेगा कर देना। वह खुश रहेगा तो गाड़ी, बंगला सब मिल जाएगा। बिहार है, यहां डांसर्स हिट हो जाती हैं। कई वायरल होकर फिल्मी दुनिया में चली गई हैं। तुम भी हिट हो जाओगी, फिल्मों में दिखोगी..।’ रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों का ब्रेनवॉश इसी तरह से किया जाता है। इस काम के लिए वहां पेशेवर महिलाएं रखी जाती हैं। पूरी खबर पढ़िए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *