सावधान! Heart Attack और High BP का खतरा बढ़ा रहे फूड को खराब होने से बचाने वाले ये प्रिजर्वेटिव्स

सावधान! Heart Attack और High BP का खतरा बढ़ा रहे फूड को खराब होने से बचाने वाले ये प्रिजर्वेटिव्स

Food Preservatives Linked to High BP and heart attack Risk: आजकल हमारी रसोई और डाइट में प्रोसेस्ड फूड (चिप्स, सॉस, रेडी-टू-ईट मील) की जगह बढ़ गई है। फ्रांस में 1 लाख से ज्यादा लोगों पर हुई एक नई और बड़ी रिसर्च ने चेतावनी दी है कि खाने को लंबे समय तक ताजा रखने वाले प्रिजर्वेटिव हमारे ‘दिल के दुश्मन’ बन रहे हैं।

यूरोपियन हार्ट जर्नल (European Heart Journal) पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, जो नॉन-एंटीऑक्सीडेंट” प्रिजर्वेटिव खाते थे, उनकी तुलना में सबसे अधिक मात्रा में खाने वाले लोगों में हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) का खतरा 29% अधिक और दिल का दौरा (हार्ट अटैक), स्ट्रोक तथा एनजाइना सहित दिल की बीमारी का खतरा 16% अधिक था। जो लोग सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट प्रिजर्वेटिव खाते थे, उनमें हाइपरटेंशन का खतरा 22% अधिक था।

शरीर में ये प्रिजर्वेटिव ‘ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस’ पैदा करते हैं और पैंक्रियाज (अग्न्याशय) के काम को प्रभावित करते हैं।

हार्ट हेल्थ से जुड़ी ये वीडियो भी देखिए

उन 8 प्रिजर्वेटिव्स की सूची जो सीधे हाई बीपी से जुड़े पाए गए:

1- पोटैशियम सॉर्बेट (E202)

2- पोटैशियम मेटाबाईसल्फाइट (E224)

3- सोडियम नाइट्राइट (E250)

4- एस्कॉर्बिक एसिड (E300) – नोट: यह दिल की बीमारियों से भी सीधे जुड़ा है।

5- सोडियम एस्कॉर्बेट (E301)

6- सोडियम एरीथोरबेट (E316)

7- सिट्रिक एसिड (E330)

8- रोजमेरी का अर्क (E392)

सलाह- अगर आप पैकेज्ड चीजों को खाना पसंद करते हैं तो आपको खरीदने से पहले इनके बारे में पढ़ना चाहिए। अगर उनमें ये सारी चीजें हैं तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है।

Expert : शोध करने वाले वैज्ञानिक का कहना

डॉ. टौवियर ने बताया, “ये निष्कर्ष बेहद विस्तृत डेटा पर आधारित हैं, और हमने उन अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा है जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकते हैं। लिट्रेचर में मौजूद प्रयोगात्मक शोध लगातार यह संकेत देते हैं कि प्रिजर्वेटिव्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (ऑक्सीकरण का तनाव) पैदा कर सकते हैं या अग्न्याशय (pancreas) के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं।”

“ये परिणाम बताते हैं कि उपभोक्ताओं की बेहतर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, जैसे यूरोप में EFSA और अमेरिका में FDA, द्वारा इन फूड एडिटिव्स के जोखिमों और लाभों का पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।”

इस बात को भी बताया है कि ये निष्कर्ष गैर-प्रोसेस्ड (unprocessed) और कम से कम प्रोसेस्ड (minimally processed) खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने और अनावश्यक एडिटिव्स से बचने की मौजूदा सिफारिशों का समर्थन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *