Bengal Election 2026: शुरुआती रुझानों के बाद कोलकाता में टीएमसी ऑफिस के बाहर पसरा सन्नाटा

Bengal Election 2026: शुरुआती रुझानों के बाद कोलकाता में टीएमसी ऑफिस के बाहर पसरा सन्नाटा

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में टीएमसी पीछे और बीजेपी आगे दिख रही है। कोलकाता में टीएमसी ऑफिस के बाहर इस बार सन्नाटा छाया हुआ है। 

Bengal Election 2026: आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी टीएमसी सेे आगे निकलती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत आज देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। ऐसे में सबकी नजर चुनाव के परिणाम पर बनी हुई है। इसी बीच कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस और बीजेपी के ऑफिस का माहैल सामने आया है, जो आपस में विपरीत है।

कैसा है माहौल?

टीएमसी ऑफिस के बाहर इस समय पूरी तरह शांति छाई हुई है। जहां आमतौर पर चुनावी नतीजों के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़, नारेबाजी और जश्न का माहौल देखने को मिलता है, वहीं इस बार माहौल बिल्कुल अलग है। शुरुआती रुझानों में पार्टी के पिछड़ने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के हेडक्वाटर्स में माहौल बिल्कुल उल्टा है।

मतगणना अपडेट

राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर अभी मतगणना चल रही है। जानकारी के अनुसार, फलता सीट पर दोबारा वोटिंग होगी। यहां 21 मई 2026 को दोबारा मतदान कराया जाएगा। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस नई तारीख का ऐलान किया है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *