How To Identify Real Paneer at Home: आज के समय में मांग को पूरा करने के लिए बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चीजों में मिलावट होती है, जिसमें डेयरी प्रोडक्ट सबसे आगे हैं। आए दिन दूध, दही, घी और पनीर में मिलावट होने की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में शाकाहारी लोगों के लिए रोज का प्रोटीन इनटेक (protein intake) पूरा करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है, क्योंकि वे हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि जो पनीर वे खा रहे हैं, वह कहीं नकली तो नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख मे कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप असली और नकली पनीर की पहचान बड़ी आसानी से कर पाएंगे।
पनीर की बनावट से पता लगाएं (Texture Test)
असली पनीर हमेशा सॉफ्ट होता है और उसे दबाने पर वह आसानी से चूरा-चूरा हो जाता है। अगर पनीर रबर की तरह खिंच रहा है या दबाने पर स्पंज की तरह वापस अपनी शेप में आ रहा है, तो समझ जाइए कि पनीर में मिलावट किया गया है।
पानी से लगाएं नकली पनीर का पता (Water Test)
पनीर के एक छोटे टुकड़े को हल्के गर्म पानी में डाल दें। अगर पनीर पानी में घुलने लगे या पानी का रंग एकदम दूधिया हो जाए, तो इसमें सिंथेटिक दूध या दूसरी मिलावट हो सकती है। असली पनीर पानी में डालने पर भी अपनी शेप बनाए रखता है।
टेस्ट कर लगाएं असली पनीर का पता (Taste Check)
असली पनीर का स्वाद हल्का और ताजा दूध जैसा होता है। अगर खाते समय आपको पनीर का स्वाद कड़वा, खट्टा या साबुन जैसा लगे, तो उसे बिल्कुल न खाएं। यह उसमें मिले केमिकल्स या डिटर्जेंट मिला हो सकता है।
आयोडीन टेस्ट (Iodine Test for Starch)
पनीर के टुकड़े को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। अब इसमें आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डालें। अगर पनीर का रंग नीला हो जाए, तो इसका मतलब है कि इसमें स्टार्च यानी आटा या मैदा की मिलावट की गई है। असली पनीर का रंग नहीं बदलेगा।
गरम करके देखें (Heat Test)
पनीर को बिना तेल के एक तवे या पैन पर हल्का गरम करें। असली पनीर में से थोड़ी नमी निकलेगी और वह थोड़ा ड्राई हो सकता है, लेकिन वह पूरी तरह पिघलेगा नहीं। वहीं अगर पनीर बहुत जल्दी पिघलकर अपना शेप खो दे, तो समझो इसमें मिलावटी चीजें हैं।
महक से पहचानें (Smell Test)
ताजा पनीर में दूध जैसी हल्की खुशबू आती है। अगर पनीर से बहुत तेज खट्टी या केमिकल जैसी अजीब स्मेल आ रही है, तो वह खराब या मिलावटी हो सकता है।
रगड़ कर देखें (Rub Test)
पनीर के एक छोटे टुकड़े को उंगलियों के बीच रखकर रगड़ें। अगर वह बिल्कुल स्मूद पेस्ट की तरह हो जाए, तो इसमें डिटर्जेंट या सिंथेटिक चीजें मिली हो सकती हैं। असली पनीर रगड़ने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में बिखर जाता है।
ध्यान दें, पनीर हेल्दी तभी है जब वह शुद्ध हो। नकली पनीर खाने से पेट खराब या फूड पॉइजनिंग हो सकता है। इसलिए, हमेशा कोशिश करें कि घर का ताजा बना पनीर या किसी भरोसेमंद ब्रांड से ही पनीर खरीद के सेवन करें।


