BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) मुंबई में 18 सितंबर को होगी। नई दिल्ली में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में अंडमान-निकोबार क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने पर फैसला होगा। साथ ही IPL काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। BCCI के एसोसिएट सदस्य को वोट देने का अधिकार नहीं AGM के एजेंडे में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव शामिल है। BCCI की एपेक्स काउंसिल ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी अंडमान-निकोबार की सदस्यता पर चर्चा की थी। BCCI के एसोसिएट सदस्य को वोट देने का अधिकार नहीं होता। IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव AGM के दौरान IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों के लिए चुनाव होगा। इनमें चेयरमैन का पद भी शामिल है। अरुण धूमल अभी इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन हैं। BCCI के चुनाव अधिकारी ए.के. ज्योति ने मंगलवार को चुनाव का नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है, “BCCI के चुनाव अधिकारी BCCI के फुल मेंबर्स से अपने प्रतिनिधियों के नाम चुनावी सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन आमंत्रित करते हैं। BCCI के संविधान के नियम 28 के तहत 18 सितंबर 2026 को होने वाली AGM में गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के 2 चुनावी पदों के लिए चुनाव होगा।” सदस्यों के प्रतिनिधि को नामित करने के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। सही तरीके से नामित उम्मीदवारों के नाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दोनों पदों पर चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। ICA प्रतिनिधि और 2 अधिकारियों की नियुक्ति भी एजेंडे में इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के IPL गवर्निंग काउंसिल प्रतिनिधि को भी AGM के दौरान शामिल किया जाएगा। BCCI की ओर से राज्य इकाइयों को भेजे गए एजेंडे में यह जानकारी दी गई है। BCCI लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति भी AGM के एजेंडे में शामिल है। BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) मुंबई में 18 सितंबर को होगी। नई दिल्ली में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में अंडमान-निकोबार क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने पर फैसला होगा। साथ ही IPL काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। BCCI के एसोसिएट सदस्य को वोट देने का अधिकार नहीं AGM के एजेंडे में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव शामिल है। BCCI की एपेक्स काउंसिल ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी अंडमान-निकोबार की सदस्यता पर चर्चा की थी। BCCI के एसोसिएट सदस्य को वोट देने का अधिकार नहीं होता। IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव AGM के दौरान IPL गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों के लिए चुनाव होगा। इनमें चेयरमैन का पद भी शामिल है। अरुण धूमल अभी इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन हैं। BCCI के चुनाव अधिकारी ए.के. ज्योति ने मंगलवार को चुनाव का नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है, “BCCI के चुनाव अधिकारी BCCI के फुल मेंबर्स से अपने प्रतिनिधियों के नाम चुनावी सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन आमंत्रित करते हैं। BCCI के संविधान के नियम 28 के तहत 18 सितंबर 2026 को होने वाली AGM में गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के 2 चुनावी पदों के लिए चुनाव होगा।” सदस्यों के प्रतिनिधि को नामित करने के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। सही तरीके से नामित उम्मीदवारों के नाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दोनों पदों पर चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। ICA प्रतिनिधि और 2 अधिकारियों की नियुक्ति भी एजेंडे में इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के IPL गवर्निंग काउंसिल प्रतिनिधि को भी AGM के दौरान शामिल किया जाएगा। BCCI की ओर से राज्य इकाइयों को भेजे गए एजेंडे में यह जानकारी दी गई है। BCCI लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति भी AGM के एजेंडे में शामिल है।
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

