BBAU का IIRF रैंकिंग में दमदार प्रदर्शन:केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 19वीं रैंक, लॉ फैकल्टी ने ऑल इंडिया मिली 13वीं रैंक

BBAU का IIRF रैंकिंग में दमदार प्रदर्शन:केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 19वीं रैंक, लॉ फैकल्टी ने ऑल इंडिया मिली 13वीं रैंक

लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 19वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में मजबूत हुई साख
IIRF 2026 में मिली रैंकिंग ने बीबीएयू की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और संस्थागत विकास को नई पहचान दी है। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी स्थिति और मजबूत करने में सफल रहा है। कुलपति ने दी बधाई, इस उपलब्धि को बताया खास
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राज कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में बीबीएयू राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएगा। 1996 में हुई थी स्थापना
वर्ष 1996 में स्थापित BBAU देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल है। विश्वविद्यालय के लखनऊ और अमेठी परिसरों में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना है। यही वजह है कि BBAU लगातार राष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *