पूर्णिया में ट्रक ने बंधन बैंककर्मी को कुचला, मौत:बैंक के काम से अररिया जा रहे थे, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार

पूर्णिया में ट्रक ने बंधन बैंककर्मी को कुचला, मौत:बैंक के काम से अररिया जा रहे थे, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार

पूर्णिया में सड़क हादसे में बंधन बैंक कर्मी की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान अररिया के फुलकाहा वार्ड-10 निवासी दिलीप मंडल के बेटे अजीत कुमार मंडल के रूप में हुई है। अजीत कटिहाल के कुरसेला में काम करते थे। परिजन के अनुसार अजीत बैंक के काम से अररिया जा रहे थे। इसी दौरान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने रौंद दिया। घटना स्टेट हाईवे-77 की है।
घर की जिम्मेदारी अजीत पर थी घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस के अधिकारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिजन ने बताया कि अजीत कुमार मंडल परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और घर का खर्च चलाते थे। पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि ट्रक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्णिया में सड़क हादसे में बंधन बैंक कर्मी की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान अररिया के फुलकाहा वार्ड-10 निवासी दिलीप मंडल के बेटे अजीत कुमार मंडल के रूप में हुई है। अजीत कटिहाल के कुरसेला में काम करते थे। परिजन के अनुसार अजीत बैंक के काम से अररिया जा रहे थे। इसी दौरान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने रौंद दिया। घटना स्टेट हाईवे-77 की है।
घर की जिम्मेदारी अजीत पर थी घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस के अधिकारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिजन ने बताया कि अजीत कुमार मंडल परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और घर का खर्च चलाते थे। पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि ट्रक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *