पूरे देश में बांदा रहा तीसरा सबसे गर्म शहर:26 जिलों का पारा 40 के पार गया, आज 9 जिलों में चलेगी लू

पूरे देश में बांदा रहा तीसरा सबसे गर्म शहर:26 जिलों का पारा 40 के पार गया, आज 9 जिलों में चलेगी लू

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है, वहीं पूरे देश में तीसरा सबसे गर्म शहर बांदा रहा जिसका तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री से पर चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में अधिकांश जिलों का तापमान 45 के करीब होगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45°C के पार करने के साथ शुष्क पछुआ हवाएं जारी रहने से लू जैसे हालात बनेंगे। महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात (एंटी-साइक्लोन) के असर से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। मौसम की तस्वीरें- यूपी में 3 दिन लू की चेतावनी लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव
IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव?
मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जून तक कैसा रहेगा मौसम? ग्राफिक्स के जरिए समझिए-
अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *