बलिया एसपी ने कोरंटाडीह में आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया:कर्मचारियों को रहने की समस्या नहीं होगी, यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी

बलिया एसपी ने कोरंटाडीह में आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया:कर्मचारियों को रहने की समस्या नहीं होगी, यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी

बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरंटाडीह पुलिस चौकी में नव निर्मित आरक्षी बैरक का उद्घाटन एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार की शाम किया। पुलिस अधीक्षक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन करने के पश्चात फीता काट कर बैरक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बैरक के बनने से कोरंटाडीह चौकी पर तैनात कर्मचारियों को रहने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में भी मदद करेंगे। एसपी ओमवीर सिंह ने थाना नरही क्षेत्रान्तर्गत भरौली पुल के पास बने पुलिस बूथ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी को चेक किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष नरही वीरेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कोरंटाडीह अश्वनी मिश्रा सहित थाना नरही क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। देखें कार्यक्रम की फोटो…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *