जहानाबाद में बकरीद की नमाज अदा की गई:लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, अमन-शांति की दुआ मांगी

जहानाबाद में बकरीद की नमाज अदा की गई:लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, अमन-शांति की दुआ मांगी

जहानाबाद शहर सहित पूरे जिले में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के फिदा हुसैन मोड़ के पास स्थित ईदगाह स्थल पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह पर नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। नए परिधानों में सजे लोग त्योहार की खुशियों में शामिल होते नजर आए। इस मौके पर जिले के कई गणमान्य व्यक्ति भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने भी समारोह में पहुंचकर लोगों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। बकरीद को लेकर बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही। लोगों ने अपने घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जिले में पूरे दिन सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा। जहानाबाद शहर सहित पूरे जिले में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के फिदा हुसैन मोड़ के पास स्थित ईदगाह स्थल पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह पर नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। नए परिधानों में सजे लोग त्योहार की खुशियों में शामिल होते नजर आए। इस मौके पर जिले के कई गणमान्य व्यक्ति भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने भी समारोह में पहुंचकर लोगों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। बकरीद को लेकर बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही। लोगों ने अपने घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जिले में पूरे दिन सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *