उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई जा रही बकरीद:मुजफ्फरपुर में शहर से गांव तक ईदगाहों में उमड़ी भीड़, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई जा रही बकरीद:मुजफ्फरपुर में शहर से गांव तक ईदगाहों में उमड़ी भीड़, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

मुजफ्फरपुर जिले में ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व शनिवार को पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शहर के बड़ी ईदगाह समेत विभिन्न इबादतगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंच नमाज अदा की। त्याग और बलिदान के प्रतीक इस पर्व को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर भी बधाई दी और कुर्बानी की रस्म शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद शहर की सबसे बड़ी ईदगाह बड़ी ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। यहां सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। लोगों ने देश और प्रदेश में शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और ईदगाहों के आसपास पुलिस लगातार गश्त करती रही। ग्रामीणों क्षेत्रों में भी अलर्ट जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के संयुक्त आदेश के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी, एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार और एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा समेत कई पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित एसडीपीओ और थाना पुलिस मुस्तैद रही। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर रहा प्रशासन का फोकस पर्व को लेकर सभी ईदगाहों और मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई कराई गई थी। नगर निगम की ओर से पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था की गई थी ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुजफ्फरपुर जिले में ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व शनिवार को पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शहर के बड़ी ईदगाह समेत विभिन्न इबादतगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंच नमाज अदा की। त्याग और बलिदान के प्रतीक इस पर्व को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर भी बधाई दी और कुर्बानी की रस्म शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद शहर की सबसे बड़ी ईदगाह बड़ी ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। यहां सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। लोगों ने देश और प्रदेश में शांति, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और ईदगाहों के आसपास पुलिस लगातार गश्त करती रही। ग्रामीणों क्षेत्रों में भी अलर्ट जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के संयुक्त आदेश के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी, एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार और एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा समेत कई पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी संबंधित एसडीपीओ और थाना पुलिस मुस्तैद रही। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर रहा प्रशासन का फोकस पर्व को लेकर सभी ईदगाहों और मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई कराई गई थी। नगर निगम की ओर से पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था की गई थी ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *