दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान केवटी, सिंहवाड़ा और जाले अंचलों के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, अंचलाधिकारी और डीसीएलआर शामिल हुए। इस दौरान बहेड़ी अंचल के राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार के कार्यों की समीक्षा की गई। जांच में पाया गया कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद रेखा देवी के दाखिल-खारिज मामले को करीब आठ माह तक लंबित रखा। भू-धारकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया। सीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत वीरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों को शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का 7 जून तक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी हो, उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाए। राजस्व मामलों के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। फार्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता देने के निर्देश समीक्षा मीटिंग में फार्मर रजिस्ट्री की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं कृषि योजनाओं का लाभ मिलेगा, इसलिए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर किसानों की पहचान कर उनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना सुनिश्चित करें। दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान केवटी, सिंहवाड़ा और जाले अंचलों के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, अंचलाधिकारी और डीसीएलआर शामिल हुए। इस दौरान बहेड़ी अंचल के राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार के कार्यों की समीक्षा की गई। जांच में पाया गया कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद रेखा देवी के दाखिल-खारिज मामले को करीब आठ माह तक लंबित रखा। भू-धारकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया। सीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत वीरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों को शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का 7 जून तक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी हो, उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाए। राजस्व मामलों के निवारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। फार्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता देने के निर्देश समीक्षा मीटिंग में फार्मर रजिस्ट्री की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं कृषि योजनाओं का लाभ मिलेगा, इसलिए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर किसानों की पहचान कर उनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना सुनिश्चित करें।


