नालंदा में 30 अप्रैल से बाबा साहब महतो मेला:डीएम बोले- सीसीटीवी से होगी निगरानी; चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

नालंदा में 30 अप्रैल से बाबा साहब महतो मेला:डीएम बोले- सीसीटीवी से होगी निगरानी; चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने आज सरमेरा प्रखंड के प्रणावां धाम का दौरा किया। यहां आने वाले 30 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होने वाले राजकीय श्रीश्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब द्विवार्षिक मेला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रशासन का मुख्य जोर इस बार उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सुचारू प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पूरे मेला क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जगह-जगह नए चापाकल लगाने के आदेश दिए ताकि चिलचिलाती गर्मी में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के प्रवेश और निकास की ओर से महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रखा गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर करेंगे। आवासन के लिए गेस्ट हाउस को भी व्यवस्थित किया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी सहित पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे, जिन्हें आपसी समन्वय के साथ इस राजकीय मेले को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने आज सरमेरा प्रखंड के प्रणावां धाम का दौरा किया। यहां आने वाले 30 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होने वाले राजकीय श्रीश्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब द्विवार्षिक मेला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रशासन का मुख्य जोर इस बार उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सुचारू प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पूरे मेला क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जगह-जगह नए चापाकल लगाने के आदेश दिए ताकि चिलचिलाती गर्मी में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के प्रवेश और निकास की ओर से महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रखा गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर करेंगे। आवासन के लिए गेस्ट हाउस को भी व्यवस्थित किया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी सहित पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे, जिन्हें आपसी समन्वय के साथ इस राजकीय मेले को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *