आयुषी वार्ष्णेय 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर:चंदौसी में सक्षम और संभल में मानवी फस्ट, प्रबंधक कमेटी और अभिभावकों ने खुशी जताई

आयुषी वार्ष्णेय 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर:चंदौसी में सक्षम और संभल में मानवी फस्ट, प्रबंधक कमेटी और अभिभावकों ने खुशी जताई

सीबीएसई हाईस्कूल के परिणाम घोषित हो गए हैं। संभल के बबराला की आयुषी वार्ष्णेय ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। आयुषी के परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर जश्न मनाया। आयुषी वार्ष्णेय तहसील गुन्नौर के कस्बा बबराला की निवासी हैं। उन्होंने डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। चंदौसी कस्बा क्षेत्र में एएम वर्ल्ड स्कूल से सक्षम गुप्ता ने 98.4 प्रतिशत, विराट अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत और माधुरी सक्सेना ने भी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, चंदौसी के जीके सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल से गौरांश पाठक ने 97.4 प्रतिशत, मोनाक्षी ने 89.4 प्रतिशत और कृष्णा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, यारा टाउनशिप, इंदिराधाम, बबराला के अन्य मेधावी छात्रों में अक्षिता सक्सेना (98.4 प्रतिशत, दिशिता वार्ष्णेय (97.4 प्रतिशत

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *