नगर निगम क्षेत्र मे जागरूकता कार्यक्रम चलेगा:बेगूसराय में मेयर बोले- हर संभव सहयोग करेंगे, नेत्रदान-अंगदान पर की चर्चा

नगर निगम क्षेत्र मे जागरूकता कार्यक्रम चलेगा:बेगूसराय में मेयर बोले- हर संभव सहयोग करेंगे, नेत्रदान-अंगदान पर की चर्चा

बेगूसराय दधीचि देहदान समिति के जिला कार्यकारिणी की बैठक आज मुगेरीगंज स्थित भारत विकास परिषद के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के उप मेयर अनिता राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र मे जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। इसमें सभी वार्ड पार्षदों से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महीना में एक बार सांगठनिक बैठक होनी चाहिए। पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने हर संभव सहयोग करने का वादा किया। उन्होंने पूर्व की गतिविधियों की सराहना की है। दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि हम अपनी गलतियो से सीखते है। अभियान के दौरान आलोचना से घबराने की जरूरत नहीं है। जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया बैठक में कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और हेड मास्टर के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के लिए सोनू सरकार को संयोजक बनाया गया। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष सुशील राय ने संगठन के हो रहे विस्तार की सराहना की। बैठक का संचालन कर रहे सचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने जून में राजकुमार गुप्ता के आवास पर बैठक रखने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है। जून में आयोजित बैठक में रक्तदान शिविर लगाने की तिथि तय किया जाएगा। इस दौरान जयराम दास, राजकुमार गुप्ता, गंगा प्रसाद एवं डॉ एके गुप्ता ने नेत्रदान और अंगदान के महत्व पर अपनी बातो को रखा। मौके पर डॉ अशोक गुप्ता, रोचक सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, सोनल रानी और किशोरी मिश्रा ने अपने विचार रखे। बेगूसराय दधीचि देहदान समिति के जिला कार्यकारिणी की बैठक आज मुगेरीगंज स्थित भारत विकास परिषद के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम के उप मेयर अनिता राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र मे जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। इसमें सभी वार्ड पार्षदों से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महीना में एक बार सांगठनिक बैठक होनी चाहिए। पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने हर संभव सहयोग करने का वादा किया। उन्होंने पूर्व की गतिविधियों की सराहना की है। दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि हम अपनी गलतियो से सीखते है। अभियान के दौरान आलोचना से घबराने की जरूरत नहीं है। जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया बैठक में कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और हेड मास्टर के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के लिए सोनू सरकार को संयोजक बनाया गया। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष सुशील राय ने संगठन के हो रहे विस्तार की सराहना की। बैठक का संचालन कर रहे सचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने जून में राजकुमार गुप्ता के आवास पर बैठक रखने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है। जून में आयोजित बैठक में रक्तदान शिविर लगाने की तिथि तय किया जाएगा। इस दौरान जयराम दास, राजकुमार गुप्ता, गंगा प्रसाद एवं डॉ एके गुप्ता ने नेत्रदान और अंगदान के महत्व पर अपनी बातो को रखा। मौके पर डॉ अशोक गुप्ता, रोचक सिंह, चंद्रशेखर वर्मा, सोनल रानी और किशोरी मिश्रा ने अपने विचार रखे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *