सीतामढ़ी में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रथ रवाना:15 दिनों तक चलेगा अभियान, नुक्कड़ नाटक से लोगों को करेंगे जागरूक, दहेज-बाल विवाह पर फोकस

सीतामढ़ी में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रथ रवाना:15 दिनों तक चलेगा अभियान, नुक्कड़ नाटक से लोगों को करेंगे जागरूक, दहेज-बाल विवाह पर फोकस

सीतामढ़ी जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को एक जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) कमल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करेगा। संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी
इस अभियान के तहत महिला रोजगार योजना, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, मद्य निषेध अभियान और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जागरूकता रथ के साथ कलाकारों की एक टीम भी रहेगी, जो नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि दहेज प्रथा, बाल विवाह और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करेगा
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरल और प्रभावी तरीके से संदेश दिया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह जागरूकता अभियान अगले 15 दिनों तक जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। रथ विभिन्न गांवों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा और उन्हें सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के कर्मी, कलाकार दल और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सीतामढ़ी जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को एक जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) कमल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करेगा। संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी
इस अभियान के तहत महिला रोजगार योजना, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, मद्य निषेध अभियान और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जागरूकता रथ के साथ कलाकारों की एक टीम भी रहेगी, जो नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि दहेज प्रथा, बाल विवाह और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करेगा
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरल और प्रभावी तरीके से संदेश दिया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह जागरूकता अभियान अगले 15 दिनों तक जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। रथ विभिन्न गांवों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा और उन्हें सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के कर्मी, कलाकार दल और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *