कानपुर DM का कटरी के प्राइमरी स्कूल में औचक निरीक्षण:पांच में से चार शिक्षक गायब मिले और 106 में सिर्फ तीन बच्चे स्कूल में उपस्थित
कानपुर डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को गंगा किनारे कटरी के प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में तैनात 5 शिक्षकों में से 4 नदारद मिले, केवल शिक्षामित्र महेश प्रसाद मौजूद थे। इसके साथ ही स्कूल में 106 में से महज 3 बच्चे मौजूद मिले। डीएम ने विद्यालय में…

