फिरोजाबाद में भाजपा महिला मोर्चा की जिला और महानगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। दोनों कार्यकारिणियों में 46-46 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों के चयन में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व देकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया गया है। जिला और महानगर कार्यकारिणी में आठ-आठ उपाध्यक्ष, तीन-तीन महामंत्री और आठ-आठ मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि जिला कार्यकारिणी में अभी कई पद रिक्त हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 14 अक्टूबर को आशा सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष और अनुपम शर्मा को महानगर अध्यक्ष घोषित किया था। इसके बाद से ही कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए महिला नेत्रियां प्रयास कर रही थीं। जिलाध्यक्ष आशा सिंह ने बताया कि रजोला तोमर, विजयरानी, योगेश दिवाकर, आशा राजपूत, संध्या गौतम और सतीना गौतम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीमा यादव और बाबी बार स्वर्णकार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम पोरवाल, सुगंधा सिंह, अर्चना सिंह, रूबी कुशवाहा, नंदनी उपाध्याय और नीरज को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नीतू मेथला कोषाध्यक्ष, नीतू श्रीवास्तव और अरुणा शर्मा सह कोषाध्यक्ष, अनीता जादौन मीडिया संयोजक, अल्पना शर्मा और मृदुला सिंह सह मीडिया संयोजक बनाई गई हैं। सह इंटरनेट मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी गरिमा सिंह को कार्यालय मंत्री, गीता देवी चक को सह कार्यालय मंत्री, मंजू कुलश्रेष्ठ को इंटरनेट मीडिया संयोजक तथा मधु जादौन और वंदना दुबे को सह इंटरनेट मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारी और तीन सदस्य पद अभी रिक्त हैं। जिलाध्यक्ष ने जल्द ही इन पदों पर भी नियुक्ति करने की बात कही है। वहीं, महानगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा ने प्रियंका गुप्ता, पूनम चौहान, कुसुमलता शर्मा, आशा भट्ट, विनीता गुप्ता, ज्योत्सना जैन, श्वेता यादव और रश्मि सिंह को महानगर उपाध्यक्ष बनाया है। रश्मि यादव, आकृति सहयोगी और रश्मि गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किरन राठौर, गीता देवेंद्र राठौर, उर्वशी वर्मा, मिथिलेश बंसल, फरहाना खान, निहारिका वर्मा, प्रियंका जैन और मोनिका राठौर को मंत्री बनाया गया है। पूजा वाष्र्णेय को कोषाध्यक्ष, योगिता सोनी और ममता जौहरी को सह कोषाध्यक्ष, प्रीती गुप्ता को मीडिया संयोजक, रीना शर्मा और मुक्ति शर्मा को सह मीडिया संयोजक बनाया गया है। काजल गर्ग को कार्यालय मंत्री, मधु शंखवार और विनाका राठौर को सह कार्यालय मंत्री तथा सुमित्रा सिंह को इंटरनेट मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। तीन नेताओं को विभिन्न प्रकोष्ठों में भी जिम्मेदारी महिमा अग्रवाल और स्वाती कश्यप को सह इंटरनेट मीडिया संयोजक बनाया गया है। भाजपा के तीन नेताओं को प्रकोष्ठों में जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने फिरोजाबाद के तीन नेताओं को विभिन्न प्रकोष्ठों में भी जिम्मेदारी दी है। महानगर के अवधेश पाठक को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का सदस्य, राकेश शंखवार को बुनकर प्रकोष्ठ का सह संयोजक और मानवेंद्र प्रताप लोधी को शिक्षक संस्थान प्रकोष्ठ का सदस्य बनाया गया है।

